Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IPL 2020: सैमसन और तेवतिया के छक्कों की बरसात से जीता राजस्थान
    Headlines खेल

    IPL 2020: सैमसन और तेवतिया के छक्कों की बरसात से जीता राजस्थान

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शारजाह: राहुल तेवतिया की एक ओवर में पांच छक्कों से सजी आतिशी पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने रविवार को यहां मयंक अग्रवाल के शतक से विशाल स्कोर खड़ा करने वाले किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) को चार विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का नया रिकार्ड बनाया. रॉयल्स के सामने 224 रन का लक्ष्य था. उसे आखिरी तीन ओवरों में 51 रन चाहिए थे.

    बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिये मजबूत नींव रखने वाले संजू सैमसन (42 गेंदों पर 85 रन, चार चौके, सात छक्के) और कप्तान स्टीव स्मिथ (27 गेंदों पर 50, सात चौके, दो छक्का) पवेलियन में विराजमान थे. ऐसे में तेवेतिया (31 गेंदों पर 53 रन, सात छक्के) ने शेल्डन कोटरेल के पारी के 18वें ओवर में पांच छक्के लगाकर पूरे समीकरण ही बदल दिये. नये बल्लेबाज जोफ्रा आर्चर (तीन गेंद पर नाबाद 13) ने मोहम्मद शमी पर लगातार दो छक्के लगाये जबकि तेवतिया ने इसी ओवर में एक छक्के से अपना अर्धशतक पूरा किया.

    रॉयल्स ने 19.3 ओवर में छह विकेट पर 226 रन बनाकर जीत दर्ज की. इससे पहले अग्रवाल ने अपने टी20 करियर का दूसरा और आईपीएल का पहला शतक जमाया. उन्होंने 50 गेंदों पर दस चौकों और सात छक्कों की मदद से 106 रन बनाये तथा कर्नाटक के अपने साथी केएल राहुल (54 गेंदों पर 69, सात चौके, एक छक्का) के साथ पहले विकेट के लिये 183 रन की साझेदारी की. निकोलस पूरण ने आठ गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाकर किंग्स इलेवन का स्कोर दो विकेट पर 223 रन पर पहुंचाया.

    रॉयल्स ने न सिर्फ आईपीएल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकार्ड बनाया बल्कि इस टूर्नामेंट में बाद में बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा स्कोर भी खड़ा किया. रॉयल्स की यह लगातार दूसरी जीत है जबकि किंग्स इलेवन को दूसरी बार जीत के करीब पहुंचकर हार झेलनी पड़ी. तेवतिया ने लगता था कि अपने तेवर आखिरी ओवरों के लिये ही बचा रखे थे क्योंकि एक समय उन्होंने 19 गेंदों पर केवल आठ रन बनाये थे.

    जोस बटलर (चार) का विकेट जल्दी गंवाने के बाद स्मिथ और सैमसन ने रॉयल्स की पारी को संवारा था और लग रहा था कि तेवतिया उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर देंगे लेकिन आखिर में वह नायक बनकर उभरे. स्मिथ और सैमसन तो चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेली गयी अपनी पिछली पारियों को ही आगे बढ़ाने के मूड में थे. सैमसन ने कोटरेल पर छक्के से शुरुआत की तो स्मिथ ने रवि बिश्नोई पर हाथ खोले और इस बीच जेम्स नीशाम पर तीन चौके लगाये. रॉयल्स ने पावरप्ले में 69 रन बनाये.

    स्मिथ ने भी अग्रवाल की तरह 26 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके तुरंत बाद उन्होंने नीशाम की गेंद पर डीप कवर पर कैच दे दिया. सैमसन इसके बाद 27 गेंदों पर 50 रन पर पहुंचे. सैमसन ने मैक्सवेल के एक ओवर में तीन छक्के लगाये लेकिन शमी ने अगले ओवर में धीमी गति की शार्ट पिच गेंद पर उनकी बेहतरीन पारी का अंत कर दिया. इसके बाद शारजाह में तेवतिया का तूफान चला.

    इससे पहले अग्रवाल और राहुल ने शारजाह की बल्लेबाजों के लिये अनुकूल पिच पूरा फायदा उठाया और आईपीएल में पहले विकेट के लिये तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी निभायी. इस बीच उन्होंने रॉयल्स के किसी भी गेंदबाज को लय हासिल नहीं करने दी. अग्रवाल ने अंकित राजपूत और जयदेव उनादकट पर छक्के लगाकर शुरुआत की जबकि चौथे ओवर में गेंद थामने वाले आर्चर का राहुल ने लगातार तीन चौकों से स्वागत किया.

    अग्रवाल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेली गयी 89 पारी की पुनरावृत्ति कर रहे थे. लेग स्पिनर राहुल तेवतिया के ओवर में लगाये गये उनके दोनों छक्के दर्शनीय थे. उन्होंने दूसरे लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल पर छक्का लगाकर केवल 26 गेंदों पर 50 रन पूरे किये. अग्रवाल ने अगले 50 रन हालांकि केवल 19 गेंदों पर बनाये और 45 गेंदों पर सैकड़ा पूरा करके आईपीएल में यूसुफ पठान (37 गेंद) के बाद सबसे तेज शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने.

    उन्होंने इसके बाद टॉम कुरेन की गेंद पर मिडविकेट पर कैच दिया. राहुल भी राजपूत के अगले ओवर में पवेलियन लौट गये. पिछले मैच में नाबाद 132 रन बनाने वाले राहुल अपनी पिछली पारी की तरह प्रवाहमय नहीं दिखे लेकिन उन्होंने अग्रवाल का अच्छा साथ दिया तथा 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था.

    आखिरी ओवरों में पूरण ने लंबे शॉट खेलने के अपने कौशल का अच्छा नमूना पेश किया. उन्होंने अपने तीने में से दो छक्के आर्चर पर लगाये जिन्होंने चार ओवर में 46 रन लुटाये. ग्लेन मैक्सवेल 13 रन बनाकर नाबाद रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउड़ीसा सरकार ने अक्टूबर से पर्यटन स्थलों को खोलने का फैसला किया
    Next Article देश में 83 प्रतिशत के करीब पहुंचा रिकवरी रेट, अब तक 60.74 लाख हुये कोरोना संक्रमित

    Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    प्रिन्स खान गैंग पर बड़ा खुलासा, आरोप-प्रत्यारोप के बीच निष्पक्ष जांच जरूरी

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०९::०५::२०२६ शनिवार

    ‌‌🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०८::०५::२०२६ शुक्रवार

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन, लक्ष्य बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.