Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उड़ीसा सरकार ने अक्टूबर से पर्यटन स्थलों को खोलने का फैसला किया
    Breaking News Headlines ओड़िशा

    उड़ीसा सरकार ने अक्टूबर से पर्यटन स्थलों को खोलने का फैसला किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भुवनेश्वर. उड़ीसा सरकार ने अक्टूबर से राज्य के सभी पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने का फैसला किया है, जो कोविड-19 महामारी के कारण छह महीने से अधिक समय से बंद हैं. पर्यटन मंत्री जे पी पाणिग्रही ने रविवार को कहा कि उनके विभाग ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य के विभिन्न स्थलों को बढ़ावा देने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया है.

    विश्व पर्यटन दिवस 2020 के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा, “हमने कोविड-19 महामारी के बीच स्वास्थ्य सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए अक्टूबर से सभी पर्यटक स्थलों को फिर से खोलने का फैसला किया है.” पाणिग्रही ने पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने की तारीख का उल्लेख नहीं किया.

    लोगों से राज्य में आने का आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं. एक बयान में मुख्यमंत्री को उद्धृत कर कहा गया, “मैं आप सभी का ओडिशा में स्वागत करता हूं, क्योंकि हम राज्य को पर्यटन के लिए खोलेंगे और ओडिशा में आपके प्रवास के दौरान आपको सुरक्षित, सुखद और आरामदायक अनुभव प्रदान करने के प्रति उत्सुक हैं.”

    पटनायक ने लोगों को सड़क मार्ग के माध्यम से राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ‘ओडिशा बाई रोड’ अभियान शुरू किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनवाज शरीफ ने खुलेआम कहा, पाकिस्‍तान को ब्लैकलिस्ट में डाला जाना तय
    Next Article IPL 2020: सैमसन और तेवतिया के छक्कों की बरसात से जीता राजस्थान

    Related Posts

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.