Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रयागराज में पत्नी ने शराब पीने से रोका तो सनकी ने कुल्हाड़ी से काट डाला पूरा परिवार, 2 की मौत, 1 गंभीर
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    प्रयागराज में पत्नी ने शराब पीने से रोका तो सनकी ने कुल्हाड़ी से काट डाला पूरा परिवार, 2 की मौत, 1 गंभीर

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रयागराज. संगम नगरी प्रयागराज में एक सनकी युवक ने शराब पीने से मना करने पर अपने पूरे परिवार को कुल्हाड़ी से काट डाला. जानलेवा हमले में पत्नी और सात साल के बेटे की मौत हो गई है, जबकि दस साल का बड़ा बेटा गंभीर हालत अस्पताल में भर्ती होकर जि़ंदगी की जंग लड़ रहा है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है. पुलिस उसकी तलाश में जगह जगह छापेमारी कर रही है.

    यह सनसनीखेज वारदात शहर से करीब 70 किलोमीटर दूर कोरांव थाना क्षेत्र के बड़ोखर इलाके की है. यहां रहने वाला पुष्पराज कोल ट्रक ड्राइवर है. इन दिनों वह घर पर ही रह रहा था. पुष्पराज ने कल रात शराब पीने के लिए पत्नी से पैसों की मांग की. पत्नी सुनीता और बेटों द्वारा मना करने के बाद वह इस कदर आग बबूला हुआ कि घर में कुल्हाड़ी से सभी पर ताबड़तोड़ वार किये. हमले में सात साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी सुनीता ने आज दिन में अस्पताल में दम तोडा. दस साल के बेटे का इलाज शहर के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में चल रहा है. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. रतन को वेंटिलेटर पर रखा गया है.

    कोरांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया

    पुष्पराज के बड़े भाई की तहरीर पर कोरांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. दिल दहला देने वाले इस हादसे के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है. पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों को सौंप दिया गया है. प्रयागराज रेंज के आईजी केपी सिंह के मुताबिक़ आरोपी शराबी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही हैं. फिलहाल उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेन्द्र सरकार ने डिफेंस सेक्टर में एफडीआई को दी मंजूरी, बढ़ेगी रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता
    Next Article किशनगंज में करोड़ों की लागत से बना पुल उद्घाटन से पहले ही टूटा

    Related Posts

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    November 7, 2026

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    November 7, 2026

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    बर्तनों की चोरी से ठप हुआ मध्याह्न भोजन, विधायक ने निजी खर्च से की व्यवस्था

    डोबो में कार-बाइक की भीषण टक्कर, एमजीएम में इलाज के दौरान दो युवकों की मौत

    कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार जनरल कोच में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; सभी सुरक्षित

    जुड़वां भाई निर्भय को याद कर फूट-फूटकर रोए अभय सिंह, बोले- ‘मेरे साथ भगवान ने बहुत गलत किया’

    चौका में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के कारकेड का जैमर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.