Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेगूसराय में उधार नहीं देने पर बेख़ौफ अपराधियों ने दो को किया छलनी
    Breaking News अपराध खबरें राज्य से बिहार

    बेगूसराय में उधार नहीं देने पर बेख़ौफ अपराधियों ने दो को किया छलनी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेगूसराय में उधार नहीं देने पर बेख़ौफ अपराधियों ने दो को किया छलनी

    बेगूसराय में एक बार फिर बेख़ौफ अपराधियों ने उधार नहीं देने पर डबल मर्डर की घटना को दिया अंजाम।घटना नगर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक की है। मृतक व्यक्ति की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी सहदेव सिंह का पुत्र पान दुकानदार विकास उर्फ मुंशी एवम दूसरे लड़के की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदह निवासी रामाशीष महतो के 21 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि चार लड़के रोजाना दुकान पर आकर उधार गुटखा सिगरेट की मांग करते थे। विश्वकर्मा पूजा की रात्रि में विकास ने उधार देने से मना कर दिया तो अपराधियो ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते हुए विकास को बचाने विकास का दोस्त रोशन कुमार मौके पर पहुंचा तो अपराधियों ने उसे भी अपने गोली का शिकार बना दिया। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे तभी रास्ते में ही दोनो की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल छाया हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच सब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और घटना की छानबीन में जुट गई। वहीं इस घटना के बाद पुलिस के कार्यशैली पर भी सवाल उठना लाजमी है। वही मौके पर पहुंचे भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर एवं जाप नेता ओमप्रकाश साहू ने जहां परिजनो को ढाढस बंधाया वहीं पुलिस अधीक्षक से पीड़ित परिजनों को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा नेता अभय सिंह ने विधायक सरयू राय से पूछे सवाल, जनता के मुद्दे पर विधायक जी कर रहे किनारा, ख़ास लोगों के बन रहे पैरवीकार
    Next Article उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रा) की समीक्षा बैठक

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.