Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विदेश मंत्रियों की मुलाकात से पहले पैंगोंग में चली थी 100-200 राउंड गोलियां
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    विदेश मंत्रियों की मुलाकात से पहले पैंगोंग में चली थी 100-200 राउंड गोलियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत चीन सीमा विवाद के इतिहास में 40 वर्षों बाद एसा हुआ जब एलएससी पर 100 से 200 राउंड फायरिंग हुई. इस बात का खुलासा एक वरीष्ठ अधिकारी ने किया है. उन्होंने बताया कि गोलीबारी की पैंगोग झील के उत्तरी तट पर हुई थी. अधिकारी ने बताया की फिंगर तीन और फिंगर चार जहां पर मिलते हैं वहां पैंगोंग के उत्तरी तट पर हावी होने के लिए यह फायरिंग हुई थी. एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के मॉस्को में 10 सितंबर को विदेश मंत्री एस. जयंशकर और उनके चीनी समकक्ष वांग यी की मुलाकात से पहले पैंगोंग त्सो झील के उत्तरी किनारे के नजदीक दोनों सेनाओं में गोलीबारी हुई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि फायरिंग की घटनाएं उस दौरान हुईं, जब दोनों देशों की सेनाएं फिंगर इलाके में पकड़ मजबूत करने के लिए गश्त कर रही थीं.

    अब तक इस घटना के बारे में न तो चीन और न ही भारत की तरफ से कोई आधिकारिक बयान दिया गया है. इससे पहले चुशूल सेक्टर में हुई फायरिंग की घटना पर दोनों देशों में तनातनी हुई थी. अधिकारी का कहना है कि ताजा फायरिंग चुशूल में हुई फायरिंग से भी ज्यादा भीषण थी.

    रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि भारत और चीनी सेना के बीच एलएसी पर एक महीने में तीन बार फायरिंग की घटना हो चुकी है. अब तक सिर्फ चुशूल सेक्टर में हुई फायरिंग को लेकर ही दोनों देशों की ओर से आधिकारिक बयान आए हैं. अगस्त में मुकपरी में भी फायरिंग की घटना हुई थी, लेकिन उस बारे में कोई बयान नहीं आया. अब पेंगोंग के उत्तरी किनारे पर 100-200 राउंड फायर हुए हैं, मगर अब तक दोनों देशों में किसी ने भी कोई बयान नहीं दिया है.रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी ने ये भी बताया कि पेंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर फायरिंग कैसे शुरू हुई थी.

    सितंबर की शुरुआत में भारतीय सेना पेंगोंग सो के उत्तरी किनारे पर अपनी पोजिशन बदल रही थी. चीनी सेना इसी जगह पर महज 500 मीटर की दूरी पर है. इसी दौरान दोनों के बीच फायरिंग हुई.अधिकारी ने कहा कि पहले एक छोटी घटना हुई, जिसके बारे में हमारे जवानों ने बताना जरूरी नहीं समझा. बाद में छोटी घटना बड़ी हो गई है और फिंगर 4 और फिंगर 3 पर कई राउंड फायरिंग हुई. हालांकि, 29-30 अगस्त को एलएसी पर ऊंची चोटियों पर पकड़ मजबूत करने के बाद भारत वहां अब चीन से ज्यादा फायदे वाली स्थिति में आ गया है. हालांकि, मॉस्को में भारत-चीन के विदेश मंत्रियों और बाद में रक्षा मंत्रियों की बातचीत के बाद हालात कुछ काबू में होने की बात कही जा रही है. दोनों देशों के बीच आर्मी कमांडर लेवल पर बातचीत का दौर पर चल रहा है. अब देखना है कि इसमें क्या नतीजा निकलता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसड़क से संसद तक किसानों का हल्ला बोल, इन विधेयकों के विरोध में दिल्ली में जमाया डेरा
    Next Article कैबिनेट मीटिंग: पूरी तरह खुला हिमाचल, कोरोना टेस्ट की अनिवार्यता खत्म

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.