मुंबई. शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार के साथ चल रहे विवाद के बीच फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंगलवार 15 सितम्बर को बीएमसी को नोटिस भेजा है और अपने ऑफिस में गलत तरह से की गई कार्रवाई के लिए दो करोड़ रुपए की मांग की है. गौरतलब विवाद के बीच बीएमसी ने कंगना के दफ्तर पर अवैध निर्माण का हवाला देकर बुलडोजर चला दिया था. 9 सितंबर को कंगना के ऑफिस पर बीएमसी ने यह कार्रवाई की है.
प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात कर सकती है कंगना
इस बीच यह भी खबर है कि बीएमसी को नोटिस भेजने के साथ ही यह भी खबर है कि जल्द ही कंगना रनौत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकती है. इससे पहले कंगना ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाकात कर कहा था कि मेरे साथ अन्याय हुआ है. वहीं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भी राज्यपाल से मिलकर कंगना को मुआवजा दिलाने के बात कही थी.
संजय राउत और कंगना में जुबानी जंग
गौरतलब है कि शिवसेना नेता संजय राउत और कंगना की जुबानी जंग बढ़ती चली गई और नतीजा यह निकला कि बीएमसी ने बदले की कार्रवाई करते हुए कंगना के ऑफिस को गैर कानूनी निर्माण बताकर तोड़ दिया.
बीएमसी ने 24 घंटे पहले कंगना के बंगले पर नोटिस चिपकाया था और फिर महज एक दिन बाद ही उनका बंगले में तोडफ़ोड़ की गई. उस वक्त कंगना मुंबई में मौजूद नहीं थीं. गौरतलब है कि कंगना रनौत ने 2017 में यह बंगला खरीदा था और इसी साल जनवरी में इसकी साज-सज्जा पूरी हुई थी. बीएमसी के 1979 के प्लान के मुताबिक यह बंगला आवासीय संपत्ति के तहत लिस्टेड है.

