Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स मामले में नहीं लिया सारा अली खान सहित अन्य सेलीब्रिटी का नाम
    Breaking News Headlines सिनेमा

    रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स मामले में नहीं लिया सारा अली खान सहित अन्य सेलीब्रिटी का नाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) अभी तक 17 गिरफ्तारियां कर चुका है, जिनमें एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती शामिल हैं.

    ऐसी खबरें थी कि रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी से पूछताछ के दौरान बताया कि सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, सीमोन खंभाटा, रोहिणी अय्यर और मुकेश छाबड़ा समेत बॉलीवुड की 25 हस्तियां ड्रग्स लेती हैं. एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने साफ कर दिया कि उनकी लिस्ट में बॉलीवुड की किसी भी सेलिब्रिटी का नाम शामिल नहीं है.

    केपीएस मल्होत्रा ने कहा, जब इस बारे में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की गई थी तो उन्होंने किसी बॉलीवुड हस्ती का नाम नहीं लिया है. इस लिस्ट में सिर्फ पैडलर्स और ट्रैफिकर्स के नाम शामिल है, जो ड्रग्स खरीदते या बेचते हैं. इस मामले में अभी तक 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

    एनसीबी ने सोमवार को शौविक चक्रवर्ती के दोस्त और ड्रग पैडलर सूर्यदीप मेहरोत्रा को हिरासत में लिया है. सूर्यदीप से इस मामले में काफी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने का अनुमान है.

    इससे पहले मीडिया में ऐसी रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी कि रिया ने एनसीबी को बताया कि सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह ने सुशांत सिंह राजपूत और उनके साथ लोनावाला स्थित फॉर्म हाउस पर ड्रग्स लिए थे. सुशांत राजपूत के साथ सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ में काम किया था, जो उनकी डेब्यू फिल्म थी.

    इस तरह की खबर सामने आने के बाद इस मामले में कई बॉलीवुड हस्तियों के नामों को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी. ऐसी खबरें भी सामने आई कि एनसीबी ने सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को समन भेजा है, लेकिन ये ट्विट्स फेक अकाउंट्स से किए गए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइजराईल में कोरोना का कहर, दोबारा लागू होगा तीन हफ्तों का लॉकडाउन
    Next Article चीन ने फिर आलापा शांति का सुर, कहा- चीन का दुश्मन नहीं है भारत

    Related Posts

    भारत अपने समय का स्वयं बनेगा स्वामी, डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    October 31, 2026

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    October 31, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष: 31 अक्टूबर 2026 पर विशेषः

    October 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत अपने समय का स्वयं बनेगा स्वामी, डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष: 31 अक्टूबर 2026 पर विशेषः

    वर्ल्ड सिटीज डे – 31 अक्टूबर पर विशेष

    शिक्षक पात्रता परीक्षा पर जमशेदपुर में एक नवंबर को बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

    जनगणना 2027: 25 जनवरी से डिजिटल शुरुआत, जातिगत गणना भी

    रांची पुलिस की जवाबी फायरिंग में राहुल दुबे गिरोह का सदस्य घायल, 6 गिरफ्तार

    कोलाबीरा में पिकअप वैन ने कार में मारी टक्कर, एयरबैग ने बचाई जान*

    नहीं रही समाजसेवी चिन्मय नायक की बड़ी मां

    जेवियर स्कूल में ‘टेक्नोवा-2026’ में बच्चों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.