Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन ने फिर आलापा शांति का सुर, कहा- चीन का दुश्मन नहीं है भारत
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    चीन ने फिर आलापा शांति का सुर, कहा- चीन का दुश्मन नहीं है भारत

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. लद्दाख सीमा पर पिछले कई महीनों से तनाव जारी है. चीन की तरफ से की जा रही घुसपैठ की कोशिश आग में घी डालने का काम कर रही है. मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन को कड़े शब्दों में जवाब दिया है.

    वहीं, चीन की तरफ से दोनों देशों के बीच शांति बहाली की बात कही जा रही है. चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि बीजिंग ने नई दिल्ली को लेकर अपने रूख में कोई परिवर्तन नहीं किया है. गौरतलब है कि इस अखबार ने कई दफा भारत के साथ युद्ध करने की बात को दोहराया था.

    ग्लोबल टाइम्स ने कहा, हम भारत को दुश्मन की तरह नहीं देखते हैं. भारत को लेकर हमारी नीति में कोई बदलाव नहीं आया है. द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर और मजबूत बनाने के लिए हम भारत से सहयोग करने के लिए तैयार हैं. इसने कहा, पुरानी स्थिति बहाल होने में थोड़ा वक्त जरूर लगेगा, दोनों देशों को एक दूसरे से मुलाकात करते रहना होगा.

    चीन को दिया कड़ा संदेश

    वहीं, संसद के मानसून सत्र के शुरू होने से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जब तक दवाई नहीं तब तक कोई ढिलाई नहीं. हम चाहते हैं कि दुनिया के किसी भी कोने से जल्द से जल्द इसकी वैक्सीन विकसित हो, हमारे वैज्ञानिक सफल हों और हम इस समस्या से सभी को बाहर निकालने में सफल हों. मुझे विश्वास है कि सभी सदस्य मिलकर संदेश देंगे कि पूरा देश जवानों के साथ खड़ा है जो सीमा पर डटकर मातृभूमि की रक्षा कर रहे हैं. जवान दुर्गम पहाडिय़ों में देश की रक्षा के लिए डटे हुए हैं.

    चीन करवा रहा जासूसी

    दूसरी तरफ, चीन की नापाक हरकत को लेकर एक और खुलासा हुआ है. बताया गया है कि चीन की कुछ कंपनियों द्वारा भारत में जासूसी की जा रही है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री तक, मुख्यमंत्री से लेकर सेना के वरिष्ठ अफसरों तक की जासूसी की जा रही है. इसके अलावा, देश के प्रमुख उद्योगपतियों से लेकर वरिष्ठ अधिकारी भी चीन के निशाने पर हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स मामले में नहीं लिया सारा अली खान सहित अन्य सेलीब्रिटी का नाम
    Next Article यूपी: में सपा का राज्यव्यापी प्रदर्शन, कई जगह लाठीचार्ज, झड़प, कांग्रेस अध्यक्ष भी हिरासत में

    Related Posts

    संसद में हंगामा: सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से सवाल, जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    August 12, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को मिले दिशा, सपनों को मिले उड़ान

    August 12, 2026

    *शांति का ट्वीट, लाठी का शासन!*

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संसद में हंगामा: सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से सवाल, जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को मिले दिशा, सपनों को मिले उड़ान

    *शांति का ट्वीट, लाठी का शासन!*

    संसद की कार्यवाही बाधित: जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    हेमंत सोरेन के ट्वीट और लाठीचार्ज के बीच झारखंड के छात्रों का दर्द

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को दिशा, सपनों को उड़ान – ललित गर्ग

    झारखंड में छात्र आंदोलन: पुलिस लाठीचार्ज और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्वीट पर सवाल

    संसद की कार्यवाही बाधित: हंगामे के बीच जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को दिशा, सपनों को उड़ान – विशेष लेख

    खुदीराम बोस शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.