Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कंगना के निशाने पर आदित्य ठाकरे, माफियाओं के साथ पार्टी करता है मुख्यमंत्री का बेटा
    Breaking News राजनीति

    कंगना के निशाने पर आदित्य ठाकरे, माफियाओं के साथ पार्टी करता है मुख्यमंत्री का बेटा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मनाली. मुंबई में पाँच दिन रुकने के बाद मनाली लौंटी बॉलीवुड अभिनेत्रा कंगना रनौत ने एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है. कंगना का कहना है कि उन्होंने सुशांत के हत्यारों, मूवी माफियाओं और इनके ड्रग्स रैकेट का खुलासा किया. इन लोगों के साथ मुख्यमंत्री के बेटा आदित्य ठाकरे पार्टी करते हैं.

    कंगना रनौत ने एक ट्वीट में लिखा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की सामान्य समस्या है कि मैंने सुशांत के हत्यारों, मूवी माफिया और ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिनके साथ उनका प्यारा बेटा पार्टी करता है. यह मेरा सबसे बड़ा अपराध है. इस लिए यह मुझे निपटाना चाहते हैं. ठीक है. चलो देखते हैं कौन किसको निपटाता है.

    इसके अलावा कंगना रनौत ने एक और ट्वीट किया जिसमें शिवसेना और कांग्रेस गठबंधन वाली सरकार पर निशाना साधा और देवेंद्र फडणवीस का समर्थन किया. उन्होंने लिखा कि मैं निश्चित तौर पर कह सकती हूं कि अगर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस होते और माफिया लवर भ्रष्ट सोनिया सेना नहीं होती मुंबई पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही होती, पब्लिक और मीडिया को न्याय के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता.

    इसके साथ ही हैशटैग में उन्होंने शैम ऑन महाराष्ट्र सरकार भी लिखा. कंगना ने महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ भी स्थायी नहीं है सोनिया सेना की सत्ता बाहर होगी.

    उन्होंने लिखा कि क्या आपको लगता है कि आप इस तरह से तानाशाही कर सकते हैं? यह आपके और आपकी पूरी सोनिया सेना के सत्ता से बाहर होने का वक्त भी हो सकता है. नहीं? क्या यह राजनीति में आम बात नहीं है, सत्ता गतिशील है और हर वक्त बदलती है, जो आपको लगता है कि आपके पास स्थायी रूप से रहने वाली है?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में जारी है कोरोना का कहर, फिर सामने आये 84 हजार के करीब नये मामले
    Next Article व्हाट्सएप ला रहा नया अपडेट, और मजेदार होगी चैटिंग

    Related Posts

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    June 27, 2026

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    June 27, 2026

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे

    मानसून से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, कोल्हान के स्टेशनों पर जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.