Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली दंगा: जेएनयू का पूर्व छात्र उमर खालिद है मुख्य साजिशकर्ता, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध

    दिल्ली दंगा: जेएनयू का पूर्व छात्र उमर खालिद है मुख्य साजिशकर्ता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सीएए-एनआरसी के विरोध में दिल्ली में हुये दंगो में जेएनयू का पूर्व छात्र उमर खालिद ही मुख्य साजिशकर्ता है. इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जेएनयू के पूर्व उमर खालिद को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है. स्पेशल सेल ने रविवार को उमर खालिद को तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया था. जिसके बाद करीब 10 घंटे की पूछताछ के बाद स्पेशल सेल ने उमर खालिद को गिरफ्तार कर लिया.

    उमर खालिद को यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया है. स्पेशल सेल अधिकारियों के अनुसार उमर ही दिल्ली दंगो का मुख्य साजिशकर्ता है. उमर खालिद जेएनयू का पूर्व छात्र है. दिल्ली दंगो को लेकर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की दायर चार्जशीट में भी उमर खालिद के नाम का जिक्र है.

    पुलिस सूत्रों के अनुसार खालिद सैफी, उमर खालिद और ताहिर हुसैन की शाहीन बाग में मुलाकात हुई थी और वहीं दिल्ली दंगो की प्लानिंग हुई थी. जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के आने पर कुछ बड़ा करने की योजना बनी थी. जिससे सीएए और एनआरसी को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाया जा सके.

    जामिया कर पूर्व छात्र खालिद सैफी को स्पेशल सेल पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. खालिद से पूछताछ के बाद दिल्ली दंगो के विदेशों से तार जुड़े थे. इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जामिया यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र खालिफ सैफी को भी यूएपीए के तहत गिरफ्तारी कर चुकी है. खालिद सैफी से पूछताछ और उसके पासपोर्ट की जांच के बाद दिल्ली पुलिस को दिल्ली दंगों का विदेशी कनेक्शन मिला था.

    खालिद सैफी के पासपोर्ट से पुलिस को पता चला था कि दिल्ली दंगो से कुछ समय पहले खालिद मलेशिया में बैठे जाकिर नाइक से मिला था और उसी मुलाकात के कुछ दिनों बाद ही सिंगापुर के कुछ अकाउंट से खालिद सैफी के एनजीओ में मोटी रकम डाली गई थी.

    खालिद सैफी ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को पैसा दिया था. इसी पैसों का इस्तेमाल दिल्ली दंगो में हुआ था. दिल्ली दंगो को लेकर क्राइम ब्रांच की दायर चार्जशीट में भी दिल्ली पुलिस ने लिखा है की उमर खालिद, खालिद सैफी और आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की शाहीन बाग इलाके में मुलाकात हुई थी और उसी के बाद खालिद सैफी ने एक बड़ी रकम ताहिर हुसैन को दी थी.

    बताया जा रहा है कि उसी पैसों का इस्तेमाल दिल्ली दंगो में हुआ था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी दिल्ली दंगो को लेकर एक एफआईआर दर्ज की थी जिसमे खालिद सैफी से पूछताछ करने के बाद दिल्ली पुलिस ने जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद से कई बार घंटों लंबी पूछताछ की और रविवार को गिरफ्तार कर लिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटीएमसी कार्यकर्ताओं ने मचाया थाने में तांडव, एक महिलाकर्मी सहित 6 पुलिसकर्मी हुये घायल
    Next Article बहुत ही कठिन समय में शुरू हो रहा है संसद का मानसून सत्र: पीएम मोदी

    Related Posts

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    June 27, 2026

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    June 27, 2026

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे

    मानसून से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, कोल्हान के स्टेशनों पर जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.