Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मचाया थाने में तांडव, एक महिलाकर्मी सहित 6 पुलिसकर्मी हुये घायल
    Breaking News Headlines अपराध

    टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मचाया थाने में तांडव, एक महिलाकर्मी सहित 6 पुलिसकर्मी हुये घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. हिरासत में लिये गये तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा करने की मांग पर रविवार सुबह दक्षिण 24 परगना जिले के गोसाबा ब्लॉक स्थित सुंदरबन तटीय पुलिस स्टेशन में तृणमूल समर्थकों थाने में तांडव मचाया और हिरासत में लिये गये समथज़्कों को छुड़ा ले लगे. घटना में एक महिला सहित 6 पुलिसकर्मी घायल हो गये. स्थिति को संभालने के लिए पुलिस इलाके में गश्त कर रही है. इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले पर बंगाल भाजपा ने ममता सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

    पुलिस सूत्रों के अनुसार सुंदरबन तटीय पुलिस स्टेशन इलाके स्थित राधानगर बाजार में शनिवार को भाजपा एवं तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच राजनीतिक संघर्ष की घटना घटी थी. कथित तौर पर इस घटना के बाद तृणमूल कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं के घर गये और लूटपाट और बर्बरता शुरू कर दी. खबर मिलते ही पुलिस बल इलाके में जाकर मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार किया था, जो तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता बताये जा रहे हैं. इस दौरान 4 मोटरसाइकिलें भी जब्त की गयीं.

    घटना के बाद रविवार सुबह तटीय पुलिस स्टेशन में राधानगर गांव के स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता और समर्थक थाने पहुंचें. हिरासत में लिए गये पांचों कार्यकर्ताओं को अनुचित तरीके से पीटने और उनकी रिहाई की मांग करते हुए थाने के बाहर से प्रदर्शन करने लगे और फिर बाद में पुलिस स्टेशन पर ईंटें फेंकना शुरू कर दिया. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बैटन का इस्तेमाल किया और घटनास्थल पर बरुईपुर थाने की पुलिस पहुंचीं.

    तृणमूल कार्यकर्ताओं ने जवाबी कार्रवाई की. इसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हो गये. उनमें से एक महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं. काफी समय बाद स्थिति नियंत्रण में आयी. हालांकि, इस बीच हिरासत में लिए गये तृणमूल कार्यकर्ताओं ने इस मौके का फायदा उठाया और पुलिस स्टेशन से फरार हो गये.

    इस संबंध में गोसाबा के तृणमूल विधायक जयंत नस्कर ने कहा कि तृणमूल कार्यकर्ताओं को बिना किसी कारण के गिरफ्तार किया जा रहा है. यह काफी समय से चल रहा है. इसलिए स्थानीय लोगों ने आज अपना रोष व्यक्त किया है. पार्टी कार्यालय के अंदर स्थानीय कार्यकर्ताओं की भी पिटाई की गयी. महिलाओं से लेकर बच्चों तक कोई भी पुलिस की डंडों की मार से बच नहीं पाया. हमने मामले को पुलिस को उच्च स्तर पर सूचित कर दिया है. उन्होंने तांडव मचाने का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया.

    भाजपा जिला सचिव संजय नायक ने आरोप लगाया कि तृणमूल समर्थको ने विधायक नस्कर के नेतृत्व में थाने के पास तांडव चलाया. जिस राज्य में पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं हैं. उस राज्य में आम लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे. घटना के बाद इलाके में व्यापक पुलिस तैनात कर दी गयी है. थाने से फरार हुए आरोपियों की तलाश शुरू की गयी है.

    भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अब राज्य में पुलिसकर्मियों को राजनीतिक बेडिय़ां तोड़ कर गैरसंवैधानिक आदेश नहीं मानने का आह्वान किया है. सुंदरबन में तृणमूल कांग्रेस के लोगों द्वारा आरोपी को पुलिस से छीनने की कोशिश और पुलिसकर्मियों पर हमले की घटना का जिक्र करते हुए ट्वीट कर कहा कि तृणमूल के गुंडों द्वारा सुंदरबन के एक पुलिस थाने पर हमला कर अपने साथी गुंडों को छुड़ाने का निंदनीय प्रयास किया गया. मेरा समस्त पुलिसकर्मियों से प्रश्न हैं. क्या आप ये दिन देखने के लिए पुलिस सेवा में आये थे? क्या बंगाल की पुलिस इतनी असहाय हो गयी हैं?

    अपने दूसरे ट्वीट में कैलाश विजयवर्गीय ने लिखा कि आइये अब जागने का समय आ गया है. अपनी संविधान प्रदत्त शक्तियों को पहचानिये. उन्हें स्वयं और जनहित में इस्तेमाल कीजिए और अपने अधिकारियों के किसी भी असंवैधानिक आदेश को मानने से मना कीजिए या ऐसे आदेश को लिखित में मांगिये. भाजपा की सरकार आने पर कर्तव्य परायण पुलिसकर्मियों को सम्मान देने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि व्यवस्था बदल रही है. हर कर्तव्यपरायण कर्मचारी को नयी व्यवस्था में पूर्ण संरक्षण मिलेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंसद के मानसून सत्र से पहले पाँच सांसद निकले कोरोना पॉजिटिव, सबकी की जा रही जांच
    Next Article दिल्ली दंगा: जेएनयू का पूर्व छात्र उमर खालिद है मुख्य साजिशकर्ता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    मुहर्रम से पहले मुंबई पुलिस संदिग्ध कैप्सूल मामले में बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

    June 27, 2026

    पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

    June 27, 2026

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुहर्रम से पहले मुंबई पुलिस संदिग्ध कैप्सूल मामले में बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

    पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

    सच का शोर और पत्रकारिता की खामोशी: क्या खो गया है लोकतंत्र का चौथा स्तंभ?

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    जमशेदपुर: सिख विजडम अकादमी ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला प्रोत्साहन

    सदियों से जारी है धर्मस्थलों के चढ़ावे पर डाका: सोमनाथ से अयोध्या तक की कहानी

    संत कबीर: भारतीय चेतना के महासूर्य और अमर गायक की जयंती पर विशेष

    राम मंदिर में पारदर्शिता: आस्था और विश्वास का आधार

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.