Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने साकची बाजार में कोरोना जांच का चलाया अभियान, 6 लोग मिले संक्रमित
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड धर्म राजनीति

    जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने साकची बाजार में कोरोना जांच का चलाया अभियान, 6 लोग मिले संक्रमित

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने साकची बाजार में कोरोना जांच का चलाया अभियान, 6 लोग मिले संक्रमित
    पांच केंद्रों पर दोपहर 2:30 बजे तक कुल 350 लोगों की हुई जांच
    आगे भी रहेगा जांच का अभियान जारी दूसरे क्षेत्रों में भी होगी इसकी शुरुआत
    जिला प्रशासन ने शनिवार से शहर में बड़े पैमाने पर कोरोनावायरस की जांच का अभियान शुरू किया. ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके और जो लोग भी संक्रमित हैं और उन्हें अपने संक्रमण की जानकारी नहीं है वैसे लोगों का पता लगाकर उन्हें क्वारंटाइन में रखा जाए और ज्यादा जरूरत होने पर उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल किया जाए, ताकि बढ़ते कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण स्थापित किया जा सके. आज इसी अभियान का श्रीगणेश साकची बाजार में किया गया. इस मौके पर धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार और साकची थाना प्रभारी कुणाल कुमार मौजूद थे . इस संबंध में प्रेस को जानकारी देते हुए कृष्ण कुमार ने बताया की साकची बाजार में पांच जगहों पर जांच केंद्र बनाए गए थे. साकची बाजार से बाहर निकलने वालों को रोक कर उनकी जांच की जा रही थी . इस दौरान दोपहर 2:30 बजे तक करीब साढे तीन सौ लोगों की जांच की गई. जांच में मात्र 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सभी को क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया है. दरअसल जो भी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें इस बीमारी का कोई लक्षण नहीं था, इसलिए वे लोग अपनी जांच कराना उचित नहीं समझ रहे थे . वही यह भी जानकारी दी गई कि आज पूरे दिन साकची बाजार में लोगों की कोरोना जांच कराई जाएगी ताकि बढ़ते हुए संक्रमण पर काबू पाया जा सके . उल्लेखनीय है कि शहर में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. हालांकि रिकवरी करने वाले लोगों का प्रतिशत ज्यादा हैं और मौत का आंकड़ा भी काफी कम हुआ है . उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम जिले में संक्रमितों की संख्या लगभग ढाई हजार है. अधिकांश लोग इसमें इलाज के बाद ठीक हो गए हैं. 245 लोगों की मौत भी हुई है. जिला प्रशासन का कहना है की जांच का दायरा और जांच की संख्या बढ़ायी जाएगी. शहर के विभिन्न क्षेत्रों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जांच शुरू की जाएगी.

    साकची बाजार में कोरोना जांच के दौरान एक महिला एसडीओ धालभूमगढ़ से विवाद पर उतर आई . वह अपनी जांच कराए जाने से इंकार कर रही थी . जबकि एसडीओ उससे बार-बार अनुरोध कर रहे थे कि वह अपनी जांच करा लें लेकिन महिला इसके लिए तैयार नहीं हुई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिस की गुंडागर्दी कब थमेगी ?डीजीपी साहेब यह सवाल हम नही कर  रहे ही बल्कि पब्लिक कर रही है
    Next Article मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से झारखण्ड में अवस्थित आई.सी.एस.ई (बोर्ड) स्कूल के प्रधानाध्यापकों ने मुलाकात की

    Related Posts

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    June 27, 2026

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    June 27, 2026

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.