Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मप्र में 21 सितंबर से खोले जा सकेंगे एमपी बोर्ड से संबंधित स्कूल, करना होगा दिशा निर्देशों का पालन
    Breaking News Headlines

    मप्र में 21 सितंबर से खोले जा सकेंगे एमपी बोर्ड से संबंधित स्कूल, करना होगा दिशा निर्देशों का पालन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोपाल. मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने 21 सितंबर से स्कूल खोले जाने के आदेश जारी कर दिये है. ये आदेश सिर्फ एमपी बोर्ड के अंतर्गत आने वाले 9 से 12 वीं तक के सरकारी और निजी स्कूलों के लिए लागू होंगे है. आदेश के तहत छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल जाना कंपलसरी नहीं है. उनकी स्वेच्छा पर निर्भर है कि वो स्कूल जाएं या नहीं. बाकी क्लासेस और स्कूल 30 सितंबर तक बंद रहेंगे. पहले की तरह उनकी ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी.

    प्रदेश में 21 सितंबर से कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल ही खोले जा रहे हैं. ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान आ रही समस्याओं को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने ये फैसला किया है. जिन बच्चों को डाउट्स हैं वो शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने के लिए स्कूल आ सकते हैं. लेकिन इसके लिए उनके अभिभावकों की लिखित अनुमति अनिवार्य होगी.

    स्कूल खोलने के दौरान प्रबंधन और शिक्षक स्टाफ को कोविड के नियम मानने होंगे. जिसके तहत शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने के लिए स्कूलों को आंशिक रूप से ही खोलने की छूट रहेगी. लेकिन इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए कोविड 19 की एसओपी का पालन करना होगा. इसके लिए गाइड लाइन जारी की गयी है. स्कूल पहुंचने वाले सभी स्टूडेंट्स के साथ ही शिक्षकों और कर्मचारियों को फेस कवर करना अनिवार्य होगा.

    स्कूल में मास्क पहनना जरूरी होगा.क्लास में स्टूडेंट्स को सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा. एक बेंच के बीच में करीब 6 फीट की दूरी अनिवार्य रहेगी. स्कूल छोड़ते समय और खाली समय में विद्यार्थियों को एक साथ ग्रुप में खड़े होने की अनुमति नहीं दी गई है. कोई भी छात्र, शिक्षक या कर्मचारी बीमार है तो उन्हें स्कूल आने की अनुमति नहीं दी गई है.

    इसके अलावा स्कूलों में जगह जगह पर सेनेटाइजर रखना होगा. स्कूल के खुलने से पहले और बंद होने से बाद सभी कक्षाओं, लाइब्रेरी, लैब,लॉकर, पार्किंग, रेलिंग दरवाजों, कुर्सियों, लिफ्ट के बटन, वॉशरूम को सैनिटाइज करना जरूरी होगा. कंटेनमेंट जोन के विद्यार्थियों और शिक्षकों, कर्मचारियों के स्कूल आने पर पाबंदी रहेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत-चीन ने गतिरोध दूर करने के लिए 5 सूत्री खाके पर जताई सहमति
    Next Article केन्द्र सरकार का निर्णय: पेंशनर्स अब 31 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाणपत्र

    Related Posts

    भारत अपने समय का स्वयं बनेगा स्वामी, डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    October 31, 2026

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    October 31, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष: 31 अक्टूबर 2026 पर विशेषः

    October 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत अपने समय का स्वयं बनेगा स्वामी, डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष: 31 अक्टूबर 2026 पर विशेषः

    वर्ल्ड सिटीज डे – 31 अक्टूबर पर विशेष

    शिक्षक पात्रता परीक्षा पर जमशेदपुर में एक नवंबर को बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

    जनगणना 2027: 25 जनवरी से डिजिटल शुरुआत, जातिगत गणना भी

    रांची पुलिस की जवाबी फायरिंग में राहुल दुबे गिरोह का सदस्य घायल, 6 गिरफ्तार

    कोलाबीरा में पिकअप वैन ने कार में मारी टक्कर, एयरबैग ने बचाई जान*

    नहीं रही समाजसेवी चिन्मय नायक की बड़ी मां

    जेवियर स्कूल में ‘टेक्नोवा-2026’ में बच्चों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.