Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केन्द्र सरकार का निर्णय: पेंशनर्स अब 31 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाणपत्र
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    केन्द्र सरकार का निर्णय: पेंशनर्स अब 31 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाणपत्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा है कि बुजुर्ग लोगों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की मौजूदा समय-सीमा बढ़ा दी है.

    केंद्र सरकार के सभी पेंशनभोगी 1 नवंबर 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं. पहले पेंशन की निरंतरता बनाए रखने के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का काम नवंबर के महीने तक ही हुआ करता था.

    इसके साथ ही 80 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के पेंशनभोगी 1 अक्टूबर 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं. इस विस्तारित अवधि के दौरान पेंशन प्रदाता प्राधिकरण द्वारा निर्बाध भुगतान जारी रखा जाएगा.

    केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस बारे में फैसला जारी कोविड-19 महामारी और कोरोना वायरस की चपेट में बुजुर्ग लोगों के जल्द आने की आशंका के मद्देनजर लिया गया है. इस फैसले के अलावा 9 जनवरी 2020 की तारीख में आरबीआई की जारी अधिसूचना के अनुसार जो ग्राहक की पहचान स्थापित करने के लिए सहमति आधारित वैकल्पिक विधि के रूप में वीडियो आधारित ग्राहक पहचान प्रक्रिया (वी-सीआईपी) की अनुमति देता है, पेंशन संवितरण बैंकों को भी शाखाओं में भीड़ से बचने के लिए आरबीआई के दिशा-निर्देशों द्वारा अनुमत सीमा तक पेंशनभोगियों से जीवन प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए ऊपर बताई गई विधि का पता लगाने के लिए कहा गया है.

    केंद्र सरकार के प्रत्येक पेंशनभोगी को अपनी पेंशन जारी रखने के लिए नवंबर के महीने में जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होता है. पेंशनभोगी बैंक शाखाओं में जाकर जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं, हालांकि पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र को बढ़ावा दे रहा है, जिसे घर से भी भेजा जा सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमप्र में 21 सितंबर से खोले जा सकेंगे एमपी बोर्ड से संबंधित स्कूल, करना होगा दिशा निर्देशों का पालन
    Next Article मुबंई स्पेशल बटाटा वड़ा

    Related Posts

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    June 27, 2026

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    June 27, 2026

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे

    मानसून से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, कोल्हान के स्टेशनों पर जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.