Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कानपुर में लव जिहाद के मामलों में एसआईटी ने शुरू की जांच, पुरानी फाइलें भी खुलेंगी
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    कानपुर में लव जिहाद के मामलों में एसआईटी ने शुरू की जांच, पुरानी फाइलें भी खुलेंगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश के कानपुर में लव जिहाद से जुड़े मामलों की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने जांच शुरू कर दी है. ये टीम शादी के लिए हुए धर्म परिवर्तन से संबंधित मामलों के किसी विशेष गैंग से संबंध होने की जांच कर रही है जिनमें कई पुराने मामलों की भी फाइलें खोली जा रही हैं.

    कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल का कहना है कि एसआईटी इस बात की पड़ताल कर रही है कि कि ऐसी घटनाओं के पीछे खाड़ी के देशों का पैसा तो नहीं है. साथ ही आरोपियों के बैंक खातों पर भी नजर है.

    मोहित के मुताबिक, अभी फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल होगा क्योंकि इन्वेस्टिगेशन चल रही है. लव जिहाद से संबंधित तमाम शिकायतें आई थीं जिसके बाद एसआईटी बनाई गई थी. ऐसे में इस बात का शक है कि इसके पीछे कोई विशेष गैंग हो सकता है.

    शालिनी यादव के मामले से बढ़ी चर्चा

    पिछले महीने कानपुर की एक युवती शालिनी यादव ने मोहम्मद फ़ैसल नाम के युवक से शादी कर धर्म परिवर्तन कर लिया, जिसके बाद युवती के ही परिजनों ने फ़ैसल के खिलाफ बेटी के अपहरण की रिपोर्ट लिखवाई थी. मामला चर्चा में आने के बाद कई हिंदूवादी संगठनों ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था. कानपुर पुलिस से जुड़े सूत्रों की मानें तो इन हिंदूवादी संगठनों ने आधा दर्जन मामले पुलिस-प्रशासन के सामने रखे जिसके बाद एसआईटी बनाने का फैसला लिया गया.

    इन संगठनों की ओर से ये आरोप लगाया कि युवतियों को फंसाकर उनका शारीरिक शोषण करने के बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है. एसआईटी पिछले दो सालों में चिह्नित धर्म परिवर्तन के 17 मामलों की दोबारा जांच करेगी. इन मामलों के अलावा सोशल मीडिया पर नाम और धर्म बदलकर एक्टिव लोगों की जानकारी भी इक_ा की जा रही है. कई मामलों में फेसबुक के माध्यम से युवतियों से दोस्ती की बात सामने आई है जिसकी जांच की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article कंगना जिस फ्लाइट से चंडीगढ़ से मुंबई गईं डीजीसीए ने इंडिगो से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्यों.?

    Related Posts

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    June 27, 2026

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    June 27, 2026

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे

    मानसून से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, कोल्हान के स्टेशनों पर जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.