Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना संकट को देखते हुए बीएड महाविद्यालयों में इस साल क्वालिफाईंग मार्क्स के आधार पर विद्यार्थियों का नामांकन करने का विभाग ने बनाया है प्रस्ताव
    शिक्षा

    कोरोना संकट को देखते हुए बीएड महाविद्यालयों में इस साल क्वालिफाईंग मार्क्स के आधार पर विद्यार्थियों का नामांकन करने का विभाग ने बनाया है प्रस्ताव

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 11, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Nizam Khan

    *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उच्च तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के नीतिगत विषयों की समीक्षा की*
    ====================
    *कोरोना संकट को देखते हुए बीएड महाविद्यालयों में इस साल क्वालिफाईंग मार्क्स के आधार पर विद्यार्थियों का नामांकन करने का विभाग ने बनाया है प्रस्ताव*
    ====================

    *उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार तथा विद्यार्थियों के क्वालिटी एजुकेशन देना सरकार की प्राथमिकता*

    श्री *हेमन्त सोरेन*
    *मुख्यमंत्री*

    राज्य सरकार उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार तथा विद्यार्थियों को क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए प्रतिबद्ध है. इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के नीतिगत विषयों की समीक्षा के दौरान कही. इस उच्चस्तरीय बैठक में शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के पदों पर रिक्तियां, नियमित नियुक्तियों के लिए व्यवस्था, संविदा आधारित शिक्षकों की समस्याएं, बीएड कॉलेजों में नामांकन से संबिंधित प्रस्ताव और राजकीय शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालयों को राज्यों के विश्वविद्यालयों के अंतर्गत संचालित किए जाने संबंधी नीतिगत विषयों की मुख्यमंत्री ने समीक्षा की. इसके अलावा तकनीकी शिक्षा के अंतर्गत बीआईटी सिंदरी को उच्च कोटि के राष्ट्रस्तरीय तकनीकी संस्थान के रुप में विकसित करने, राजकीय प़ॉलिटेक्निक संस्थानों को मजबूत बनाने, नवनिर्मित व निर्माणाधीन अभियंत्रण महाविद्यालयों तथा पॉलिटेक्निक संस्थान को मल्टी डिसीप्लनरी संस्थान के रुप में विकसित करने के साथ रांची स्थित साइंस सिटी परियोजना के अलावा दुमका और देवघर में तारमंडल परियोजना के निर्माण और उपयोगिता पर भी विभागीय पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री ने जानकारी ली और कई निर्देश दिए.

    *खाली पदों को भरना प्राथमिकता है*

    बैठक में विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रांची विश्वविद्यालय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची, कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर, विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय पलामू और सिदो-कान्हू विश्वविद्यालय दुमका में कुल 3732 पद स्वीकृत हैं. इसमें 2030 पद रिक्त हैं. जबकि 4181 अतिरिक्त पद हैं. उन्होंने बताया कि इससे पहले 2008 में विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के पदों पर जेपीएससी के माध्यम से बहाली हुई थी. वर्तमान में इन पदों पर नियुक्ति के लिए बेहतर विकल्प पर भी इस बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया.

    *घंटी आधारित शिक्षकों को मिले निश्चित मानदेय*

    इस बैठक में संविदा पर नियुक्त लगभग एक हजार घंटी आधारित शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से चर्चा की. इसमें घंटी आधारित शिक्षकों को हर माह निश्चित राशि देने पर भी विचार किए जाने का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया.

    *बीएड क़ॉलेजों में क्वालिफाईंग मार्क्स के आधार पर नामांकन करने भी चर्चा*

    विभागीय अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को इस बात से अवगत कराया कि राज्य के बीएड महाविद्यालयों में 2019-20 सत्र से जेसीईसीबी द्वारा संचालित संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा द्वारा नामांकन हो रहा है. लेकिन, इस वर्ष कोरोना संकट को देखते हुए बीएड कॉलेजों में विद्यार्थियों का नामांकन क्वालिफाईंग मार्क्स के आधार पर करने को लेकर निर्णय लिया जा सकता है. मुख्यमंत्री ने इसपर विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही.

    *राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों को संबंधित विश्वविद्यालयों के अंतर्गत संचालित करने का प्रस्ताव*

    राज्य में चार राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय हैं. इनमें दो रांची में और एक-एक हजारीबाग और देवघर में है. वर्तमान में इन महाविद्यालयों का संचालन उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग कर रही है. विभागीय अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि इन महाविद्यालयों का संचालन संबंधित विश्वविद्यालयों के अंतर्गत संचालित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है.

    *बीआईटी सिंदरी के उच्च कोटि के राष्ट्र स्तरीय तकनीकी संस्थान के रुप में विकसित करना*

    बीआईटी सिंदरी लगभग 450 एकड़ में फैला हुआ है. यहां लगभग चार हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं. यह राज्य का एकमात्र राजकीय अभियंत्रण संस्थान है, जहां किफायती शुल्क पर राज्य के विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं. इस संस्थान को उच्च कोटि के राष्ट्रस्त्रीय तकनीकी संस्थान के रुप में विकिसत करने की दिशा में पहल की जाएगी, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में नवनिर्मित अभियंत्रण महाविद्यालयों और पॉलीटेक्निक संस्थानों को मल्टी डिसीप्लनरी संस्थान के रुप में विकसित किया जाए, ताकि इन भवनों का ज्यादा से ज्यादा और बेहतर इस्तेमाल हो सके.

    *इस बैठक में मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के प्रधान सचिव श्री शैलेश कुमार सिंह, निदेशक उच्च शिक्षा श्री जीतेंद्र कुमार सिंह और निदेशक तकनीकी शिक्षा श्री अरुण कुमार मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपार्टी में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी राजनीति की नई दिशा तय करेगी:धर्मेन्द्र तिवारी
    Next Article वित्तीय वर्ष 2020-21 में विभिन्न योजनाओं के लिए कुल 374.80 करोड़ रुपए का प्रस्ताव किया गया है तैयार

    Related Posts

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    June 25, 2026

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    June 24, 2026

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुहर्रम से पहले मुंबई पुलिस संदिग्ध कैप्सूल मामले में बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

    पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

    सच का शोर और पत्रकारिता की खामोशी: क्या खो गया है लोकतंत्र का चौथा स्तंभ?

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    जमशेदपुर: सिख विजडम अकादमी ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला प्रोत्साहन

    सदियों से जारी है धर्मस्थलों के चढ़ावे पर डाका: सोमनाथ से अयोध्या तक की कहानी

    संत कबीर: भारतीय चेतना के महासूर्य और अमर गायक की जयंती पर विशेष

    राम मंदिर में पारदर्शिता: आस्था और विश्वास का आधार

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.