निजाम खान की रिपोर्ट
पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
उपायुक्त श्री सूरज कुमार के निर्देश के आलोक में मानगो नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत संकोसाई रोड नं 5 में विभिन्न माध्यम से नाली सफाई नहीं होने की शिकायत प्राप्त होने पर आज नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी श्री रविन्द्र गगराई की निगरानी सफाई कार्य प्रारंभ हुआ। शिकायत का संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने तत्काल मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को उक्त स्थल का भौतिक सत्यापन करते हुए सफाई कराने की बात कही थी जिसमें तत्परता दिखाते हुए नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा सफाई कार्य प्रारंभ कर दिया गया।
https://youtu.be/A8WRacIkquY