पुलिस में समायोजन की मांग को लेकर सहायक पुलिस के जवानों ने एसएसपी से भेंट की, मांग पत्र सौंपा
जमशेदपुर जिला पुलिस मुख्यालय में जिले के विभिन्न इलाकों में पदस्थापित सहायक पुलिस जवानों ने जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक से मुलाकात की साथ ही अपनी समस्याओं से अवगत करवाते हुए एक मांग पत्र सौंपा गया । गौरतलब हो कि राज्य भर में पिछली सरकार ने सहायक पुलिस की बहाली करवाई थी और इन्हें उस वक्त कहा गया था कि तीन वर्ष डयूटी पूर्ण करने के बाद इन्हें झारखंड पुलिस में शामिल कर लिया जाएगा , वैसे ये तमाम जवान जिले के ग्रामीण और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से आते हैं और जिन जिन स्थानों पर इन्हें ड्यूटी करवाया गया उन तमाम स्थानों पर इन्होंने अपनी ड्यूटी निभाई , तीन वर्ष से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी इन्हें झारखंड पुलिस में शामिल किए जाने को लेकर कोई पहल नही की गई , इससे सभी सहायक पुलिस जवान नाराज है और अपनी मांगों को लेकर इन्होंने बुधवार को जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक से मुलाकात की , इन्होंने कहा कि जिला स्तर पर वरीय अधिकारियों द्वारा दिए जाने वाले निर्देश के बाद ही ये सभी आगे की रणनीति तय करेंगे !

