Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेएमएम का मतलब ‘जनता मुश्किल में’ : दिनेश
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जेएमएम का मतलब ‘जनता मुश्किल में’ : दिनेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 19, 2020Updated:August 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जेएमएम का मतलब ‘जनता मुश्किल में’ : दिनेश

    भाजपा के निवर्तमान जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सूबे की सत्तारूढ़ दल जेएमएम पर तीव्र हमला बोलकर अपने निशाने पर लिया। उन्होंने बेकाबू कोरोना संक्रमण और अनियंत्रित क़ानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था ख़ुद वेंटिलेटर पर है। हालांकि उन्होंने कोरोना संक्रमित स्वास्थ्य मंत्री के शीघ्र स्वस्थ्य होने का कामना किया। दिनेश कुमार ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड राज्य गठन की औपचारिक स्वीकृति दी है। इसके बाद अब झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रासंगिकता नहीं बची रह गयी। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने वर्तमान अव्यवस्था और स्वास्थ्य, विधि व्यवस्था के निचले स्तर को देखकर जेएमएम को नाम परिवर्तित कर लेने की सलाह दी है। भाजपा नेता ने कहा कि जेएमएम का मतलब ‘जनता मुश्किल में’। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि लूट, बलात्कार, नक्सली वारदातों, मर्डर के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। कोरोना संक्रमितों के आंकड़ें तेज़ी से बढ़ रहे हैं, बेरोजगारी की स्थिति चिंताजनक है। अव्यवस्था का आलम यह है कि सूबे की जनता त्राहिमाम और हाहाकार में है, और मुख्यमंत्री सह जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन लग्ज़री बीएमडब्ल्यू कार का आनंद ले रहे हैं

    पावर ग्रिड पूर्व की रघुवर सरकार के प्रयासों का परिणाम, हेमंत सरकार के 5 वर्ष रघुवर सरकार के कार्यों को अंतिम रूप देने में बीत जाएंगे: भाजपा

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यों पर खुद की पीठ थपथपा रही हेमंत सरकार: गुंजन यादव

     

    जमशेदपुर,: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सुपर पावर ग्रिड के ऑनलाइन उद्घाटन पर भाजपा ने प्रतिक्रिया जाहिर की है। मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पावर ग्रिड के उद्घाटन को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड स्थापना के 20 वर्षों बाद क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति पूर्व भाजपा सरकार की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा की पूर्व की रघुवर सरकार के कार्यों पर हेमंत सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। मंगलवार को हुए 6 पॉवर ग्रिड के उद्घाटन रघुवर सरकार के कार्यकाल की बहुत बड़ी उपलब्धि है। गुंजन यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ईमानदारी और अपनी दृढ़ इक्षा शक्ति के बदौलत झारखंड के विकास की जो रूपरेखा तय की थी। उसी आलोक में, पावर सब स्टेशन का उद्घाटन हेमन्त सोरेन जी कर रहें हैं। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गढ़वा जिले के रमना प्रखंड अंतर्गत भागोडीह गाँव में पहला पावर ग्रिड सबस्टेशन में 220/132 kv और 132/33 kv का आधारशिला रखा था। उन्होंने दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना को भी जमीन पर उतारा। उस दौरान उन्होंने कहा था कि इस योजना के तहत 1000 दिनों के अंदर अभी 68 लाख की आबादी में अभी सिर्फ 38 लाख लोगों को बिजली मिल रही है। इस योजना और ग्रिड बन जाने के बाद 30 लाख बचे हुए लोगों को भी निर्बाध बिजली मिलना प्रारम्भ हो जाएगी। उनके कार्यकाल में ही ट्रांसमिशन का भी ज्यादातर कार्य पूरा हो गया था। श्री दास ने गढ़वा के अलावा 5 सबस्टेशन का आधारशिला पलामू में भी रखा था और कुल 257 सबस्टेशन का काम योजनांतर्गत कार्यरत था। जिसमें ट्रांसमिशन और फीडर का भी काम तेज गति से चल रहा था। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि भविष्य में भी वर्तमान सरकार को पूर्व की रघुवर सरकार द्वारा किए गए कार्यों से सबस्टेशनों एवं अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन करने का अवसर मिलेगा, झारखंड की जनता के हित मे किये गए अनेकों कार्य धरातल पर दिखेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड के मुख्य सचिव से मिला जमशेदपुर केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधि मंडल
    Next Article टीएमएच में मरीजों के हालात क्यों हो रहे हैं बद से बदतर?

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.