Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नेपाल ने भारतीय नागरिकों के लिए प्रवेश स्थल कम किए, उड़ानों पर रोक बढ़ाई
    Breaking News Headlines

    नेपाल ने भारतीय नागरिकों के लिए प्रवेश स्थल कम किए, उड़ानों पर रोक बढ़ाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काठमांडू: नेपाल (Nepal) में कोरोना वायरस (Corona Virus) महामारी के बढ़ते प्रसार को देखते हुये देश भारतीय नागरिकों (Indian Citizen) के देश में प्रवेश के लिये चिन्हित स्थानों को 20 से घटा कर दस कर दिया है तथा घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक को31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है .

    बालुवातार में स्थित प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर सोमवार शाम हुयी कैबिनेट की बैठक में कोविड—19 संकट प्रबंधन केंद्र (सीसीएमसी) की सिफारिशों पर निर्णय किया गया . सरकार ने 120 दिन बाद लॉकडाउन को आंशिक रूप से हटा लिया था . कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये देश में 24 मार्च को पहली बार लॉकडाउन लागू किया गया था. इसके बाद सरकार ने 17 अगस्त से लंबी दूरी की सार्वजनिक परिवहन सेवाओं, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने की अपनी योजना की घोषणा की थी.

    कोरोना वायसरस की रोकथाम के लिये कैबिनेट की बैठक में भारत से नेपाल में प्रवेश करने वाले लोगों के लिये चिन्हित स्थानों को मौजूदा से 20 से घटा कर दस करने का निर्णय किया गया. अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार से अनधिकृत लोगों के आवागमन पर रोक लगाने के लिये सीमाई क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

    नेपाल में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 638 नये मामले सामने आये जिससे देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 23,948 हो गयी है . पिछले 24 घंटों में चार और लोगों की मौत हो जाने से देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 83 हो गयी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 7,201 मरीजों का उपचार चल रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमशहूर शायर राहत इंदौरी नहीं रहे
    Next Article क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी मास्क के बिना पकड़ी गईं, पुलिस से बहस की

    Related Posts

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

    July 3, 2026

    सरयू के नेतृत्व में सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो, साकची में स्वतःस्फूर्त बंद

    July 3, 2026

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

    सरयू के नेतृत्व में सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो, साकची में स्वतःस्फूर्त बंद

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.