Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित
    Breaking News Headlines

    सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर आज सुनवाई हुई. शीर्ष अदालत ने सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया. कोर्ट ने सभी पक्षों को अपनी दलीलों पर संक्षिप्त नोट जमा करवाने को कहा है.

    केंद्र सरकार के वकील तुषार मेहता ने कहा कि सीआरपीसी 174 के तहत शुरू दुर्घटना में मौत की जांच बहुत कम समय तक चलती है. बॉडी देख कर और स्पॉट पर जाकर देखा जाता है कि मौत की वजह संदिग्ध है या नहीं. फिर एफआईआर दर्ज होती है. मुंबई पुलिस जो कर रही है, वह सही नहीं है.

    सुशांत के पिता की दलील

    इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा कि सुशांत को परिवार से दूर किया जा रहा था. पिता ने बार-बार पूछा कि मेरे बेटे का क्या इलाज हो रहा है? मुझे वहां आने दो. लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. मामले में कई पहलू जांच के लायक हैं. ऐसा लग रहा है कि गले पर निशान बेल्ट के थे. बॉडी को किसी ने पंखे से लटका हुआ नहीं देखा. उन्होंने कहा, दूसरा पक्ष मीडिया रिपोर्ट के आधार पर दलील दी रहा है, लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा. मीडिया तो यह भी कह रहा है कि मामले में सीएम का बेटा भी शामिल है, लेकिन मुझे इस पर कुछ नहीं कहना.

    महाराष्ट्र सरकार क्या बोली?

    इससे पहले महाराष्ट्र सरकार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि देश में संघीय ढांचा है. क्या शिकायतकर्ता की सुविधा के लिए कहीं भी केस दर्ज कर लिया जाएगा? इस केस में हर कोई वकील और जज बन गया है. कोई कह रहा है आत्महत्या है, कोई हत्या. लेकिन यह तय है कि मामले में आपराधिक मुकदमा प्रक्रिया की हत्या हो रही है. उन्होंने कहा, मीडिया मामले को कितना भी सनसनीखेज बनाए. इससे कोर्ट को फर्क नहीं पड़ता. बिहार पुलिस को जिस जांच का अधिकार ही नहीं. वही जांच वह सीबीआई को सौंप देती है.

    बिहार सरकार के वकील की दलील

    बिहार सरकार के वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस 25 जून के बाद भी बयान दर्ज करती रही. इकलौती एफआईआर पटना पुलिस ने दर्ज की. ऐसा लगता है कि मुंबई पुलिस पर मामले को ढंकने के लिए दबाव है. जांच के लिए गई बिहार की टीम को जबरन क्वारंटीन कर दिया गया. यह किस तरह का रवैया है?

    उन्होंने कहा, अगर सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपए गायब हुए हैं तो सुशांत के पिता को पटना में रिपोर्ट दर्ज करवाने का हक था. मुंबई पुलिस ने सिर्फ मीडिया को दिखाने के लिए जांच का दिखावा किया. हकीकत में कोई जांच नहीं की. सही मायनों में 25 जून के बाद कानूनन मुंबई में कोई जांच लंबित नहीं है.

    रिया चक्रवर्ती के वकील क्या बोले?

    सुनवाई के दौरान रिया चक्रवर्ती के वकील श्याम दीवान से जज ने पूछा कि आपने खुद याचिका में कहा कि आप सीबीआई जांच चाहते हैं. क्या यह सही है? दीवान ने कहा, हां. लेकिन हम निष्पक्ष जांच चाहते हैं. जिस तरह से जांच सीबीआई को दी गई, उस पर हमें शक है. पहले मामला मुंबई पुलिस को दिया जाए. फिर बाद में तय हो.

    ये भी पढ़ें:- प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त किए रिया चक्रवर्ती के मोबाइल फोन और लैपटॉप

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबलिदान दिवस पर याद किये गए खुदीराम बोस, भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
    Next Article पीएम मोदी ने कहा 10 राज्यों में रोक लिया संक्रमण तो देश जीत जाएगा कोरोना से जंग

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.