Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 10 से 20 अगस्त तक राष्ट्रीय भेक्टर जनित रोग नियंत्रण के तहत चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम, उपायुक्त ने अभियान के सफलतापूर्वक क्रियान्वन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News झारखंड

    10 से 20 अगस्त तक राष्ट्रीय भेक्टर जनित रोग नियंत्रण के तहत चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम, उपायुक्त ने अभियान के सफलतापूर्वक क्रियान्वन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 9, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *पूर्वी सिंहभूम जिले में 10 से 20 अगस्त 2020 तक राष्ट्रीय भेक्टर जनित रोग नियंत्रण के तहत चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम, उपायुक्त ने अभियान के सफलतापूर्वक क्रियान्वन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

    *उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गर्भवती माता, 02 वर्ष से कम उम्र के बच्चों एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति के साथ-साथ वर्तमान में कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्ति को छोड़कर जिले के सभी लोगों को घर-घर जाकर दी जाएगी दवाई*

    *कार्यक्रम के जन जागरूकता के लिए आज प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना*

    *कंटेन्मेंट जोन में नही होगा दवा का वितरण*

    राष्ट्रीय भेक्टर जनित रोग नियंत्रण के तहत संचालित फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम
    10 से 20 अगस्त 2020 तक पूर्वी सिंहभूम जिले में चलाया जाएगा। इसी क्रम में आज जिला मलेरिया ऑफिसर सह जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ. मीना कालूंडीया द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत सर्वजन दवा सेवन(MDA) कार्यक्रम के लिए जन जागरूकता हेतु 6 माइकिंग रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस कार्यक्रम के तहत लोगों को 3 दिन बूथ व तीन दिन घर-घर जाकर दवा खिलाई जाएगी। बूथ आंगनबाड़ी केंद्र तथा सार्वजनिक जगहों पर निर्धारित है। इस कार्य हेतु 2879 बूथ चिन्हित किया गया है तथा 458 लोगों को पर्यवेक्षण कार्य हेतु प्रतिनियुक्त किया गया है।

    उपायुक्त श्री सूरज कुमार के द्वारा कार्यक्रम के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन को लेकर निर्देश देते हुए कहा गया है कि वर्ष 2020 में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम के तहत उक्त तिथि के बीच में कोविड 19 के मद्देनजर तय गाइडलाइन क्व मुताबिक स्वास्थ्य केंद्रों/तय बूथों तथा घर-घर जाकर डीईसी और अल्बेंडाजोल टैब की गोली उम्र के अनुसार पूरे जिले में सभी लोगों को खिलाया जाना है, इसमें विशेष रुप से गर्भवती माता, 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों [जिनमें एक(01) वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे को 400 mg का एक(01) अल्बेंडाजोल टेबलेट की आधी गोली दी जाएगी एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति के साथ-साथ वर्तमान में कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्तियों को इस उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शामिल नहीं किया जाएगा। निर्धारित दिवस पर घर-घर जाकर गोली देने के क्रम में वितरण में लगे कर्मियों के द्वारा मास्क/फेस कभर तथा ग्लब्स का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग के तहत कम से कम 6 फीट की दूरी का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा जिला प्रशासन के द्वारा संक्रमित व्यक्ति पाए जाने के उपरांत जिस-जिस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन के रूप में चिन्हित किया गया है उस क्षेत्र के आसपास फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का संचालन नहीं किया जाएगा तथा घर-घर दवा वितरण के क्रम में सीधे हाथ मे दवाई देने के बजाय किसी बर्तन या अन्य चीज़ में दिया जाएगा।

    *● मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के तहत दी जाने वाली दवा के खुराक की जानकारी(व्यक्ति के आयु के अनुसार)*

    *01 वर्ष से 02 वर्ष आयु तक के लिए(01 वर्ष से कम आयु के बच्चे को कोई खुराक नहीं)*

    डीईसी(DEC,100mg) की गोली नहीं देना है तथा 400 mg का एक(01) अल्बेंडाजोल टेबलेट की आधी गोली दी जाएगी।

    *02 वर्ष से 05 वर्ष आयु तक के लिए*

    डीईसी(DEC,100mg) की एक(01) गोली तथा साथ में 400 mg का एक(01) अल्बेंडाजोल टेबलेट दिया जाएगा।

    *06 वर्ष से 14 वर्ष आयु तक के लिए*

    डीईसी(DEC,100mg) की दो(02) गोली तथा साथ में 400 mg का एक(01) अल्बेंडाजोल टेबलेट दिया जाएगा।

    *15 वर्ष तथा उससे अधिक आयु वाले के लिए*

    डीईसी(DEC,100mg) की तीन(03) गोली तथा साथ में 400 mg का एक(01) अल्बेंडाजोल टेबलेट दिया जाएगा।

    सिविल सर्जन ने बताया कि पूरे जिले में 22 लाख से ज्यादा लोगों को दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के लोग इस अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करेंगे। कोविड-19 को लेकर इस वर्ष दवा वितरण में अलग तरह की चुनौतियां है जिसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक कदम उठाते हुए दवा वितरण किया जाएगा।

    प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के मौके पर जिला अकाउंट्स मैनेजर सुबोध चौधरी, अनु सिंह फाइनेंस लॉजिस्टिक असिस्टेंट, भीबीडी कंसेलटेंट गीतांजलि शर्मा, पीकेएस एनजीओ के विनय खां, PCI एनजीओ के लवनीत महतो, राहुल कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
    https://youtu.be/cs9a4RdhFa0

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article9 अगस्त झारखंड में राजकीय अवकाश घोषित
    Next Article एनडीआरएफ की टीम द्वारा देवीपुर घटना की जांच कर सेप्टिक टैंक से निकाली गई जहरीली गैस:उपायुक्त

    Related Posts

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    June 27, 2026

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 27, 2026

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    जमशेदपुर में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम का जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.