Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 9 अगस्त झारखंड में राजकीय अवकाश घोषित
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    9 अगस्त झारखंड में राजकीय अवकाश घोषित

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने विश्व आदिवासी दिवस 2020 के अवसर पर नीलाम्बर-पीताम्बर पार्क मोरहाबादी, रांची में पौधारोपण किया।*
    =========================
    *★ 09 अगस्त झारखंड में राजकीय अवकाश घोषित*

    *★ प्रकृति और संस्कृति के संरक्षक हैं आदिवासी समाज*

    *– हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने विश्व आदिवासी दिवस (09 अगस्त) को झारखंड में राजकीय अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। अब हर वर्ष विश्व आदिवासी दिवस के दिन सरकारी छुट्टी होगी। आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। आदिवासी के नाम पर ही कई चीजें छुपी है। प्रकृति और संस्कृति के बीच रहने वाला है यह समाज प्रकृति के पुजारी हैं। यह गौरव की बात की आज प्रकृति के इतने करीब रहने वाले लोग खुशियां मना रहे है। वैश्विक महामारी के कारण आज का यह कार्यक्रम भव्य तो नहीं हो सका परंतु आने वाले वर्षों में यह दिवस व्यापक रूप से मनाया जाएगा। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज विश्व आदिवासी दिवस 2020 के अवसर पर नीलाम्बर-पीताम्बर पार्क मोरहाबादी, रांची में पौधारोपण कार्यक्रम के अवसर पर कहीं।

    *झारखंड की कला संस्कृति की अलग पहचान*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड जनजातीय बहुल प्रदेश है। यहां की कला संस्कृति की अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि संविधान में आदिवासियों को प्रदत्त शक्तियों के बावजूद हम आज इस सफर में कहां तक पहुंचे हैं यह आज हमारे लिए एक सवाल है और चिंतन का विषय है। चाहे वह किसी भी क्षेत्र में क्यों न हो। आज का दिन हम सबों को संकल्प लेने का दिन है।

    *संक्रमण की चुनौती से निपटना है*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि शुरुआती दिनों से ही कोरोना संक्रमण पर सरकार की नजर है। ऐसी परिस्थिति में संक्रमण से जंग भी लड़ना है और जीतना भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने पूरे देश में अनलॉक की प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। राज्य में हमारी कई संस्थाएं और व्यवस्थाएं अभी तक बंद पड़ी हैं। राज्य में आज बेरोजगारी की बड़ी चुनौती है। इस चुनौती से निपटने के लिए जो भी बेहतर होगा वो हमारी सरकार कर रही है और आगे भी करेगी। हर समस्याओं से निपटने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

    *मुख्यमंत्री ने साल और करम का पौधारोपण किया*

    मुख्यमंत्री ने नीलाम्बर-पीताम्बर पार्क मोरहाबादी में साल और करम का पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आशा और उम्मीद है कि इन वृक्षों के फल और फूलों की तरह ही समाज भी आगे बढ़ेगा।

    *मुख्यमंत्री ने राज्य और देशवासियों को दी शुभकामनाएं*

    मुख्यमंत्री ने विश्व आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों और दुनिया के कोने-कोने में बसने वाले आदिवासी समुदायों को शुभकामनाएं दी और झारखंडी ‘जोहार’ कहकर नमन किया। मुख्यमंत्री ने नीलाम्बर-पीताम्बर पार्क में स्थापित झारखंड के वीर सपूत नीलाम्बर-पीताम्बर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    *पारंपरिक परिधान में नीलाम्बर-पीताम्बर पार्क पहुंचे मुख्यमंत्री*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पारंपरिक परिधान पहनकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। नीलाम्बर-पीताम्बर पार्क में पारंपरिक तरीके से मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मौके पर मुख्यमंत्री ने मांदर भी बजाया।

    *इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार श्री अभिषेक प्रसाद, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।*
    https://youtu.be/-aggN2w24XI

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीडीसी ने किया रूर्बन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं का औचक निरीक्षण
    Next Article 10 से 20 अगस्त तक राष्ट्रीय भेक्टर जनित रोग नियंत्रण के तहत चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम, उपायुक्त ने अभियान के सफलतापूर्वक क्रियान्वन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Related Posts

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    June 27, 2026

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    June 27, 2026

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    जमशेदपुर में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम का जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.