निजाम खान
*■ भारत छोड़ो आंदोलन की 78 वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानियों को किया जायेगा सम्मानित:- उपायुक्त….*
========================
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा जानकारी दी गई है कोरोना संक्रमण से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए भारत सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष दिनांक-09 अगस्त, 2020 को स्वतंत्रता सेनानियों को उनके गृह जिलों में हीं सम्मानित किये जाने का निदेश दिया गया है।
भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में जिलान्तर्गत स्वतंत्रता सेनानी सम्मान पेंशन प्राप्त कर रहे स्वतंत्रता सेनानी को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया जाना है। इसके तहत झारखण्ड अन्तर्गत कुल-05 स्वतंत्रता सेनानी को AT HOME सम्मानित किया जाना है। जिसमें चार देवघर जिला के और एक हजारीबाग जिला के स्वतंत्रता सेनानी शामिल हैं।
*■ AT HOME कार्यक्रम अन्तर्गत देवघर जिलान्तर्गत स्वतंत्रता सेनानी को सम्मानित किये जाने निमित सूची निम्नवत है-*
*1.* श्री विश्वनाथ पाण्डेय, पता- बैजनाथ लेन, प्रखण्ड-देवघर।
*2.* श्री देवी प्रसाद सिन्हा, पता-ग्राम-सिमला, प्रखण्ड-सारठ, देवघर।
*3.* श्री कालीचरण तिवारी, पता-ग्राम-पथरडा, प्रखण्ड-सारठ, देवघर।
*4.* श्री माणिक राय, पता-तिलैया, प्रखण्ड-पालोजोरी, देवघर।