जामताड़ा: जमीन विवाद को लेकर लाइकापुर में दो पक्षों की मारपीट होने की खबर प्रकाश में आयी है!इसकी सूचना मिलते ही बागडेहरी पुलिस मौके पर पहुंची! पहुंचकर मामले को शांत कराया!सूचना मिलते ही नाला एसडीपीओ मनोज कुमार झा भी पहुंचे,पहुंचकर मामले की जायजा लिया!वहीं कुंडहित अंचलाधिकारी गिरीवर मिंज भी पहुंचकर मामले की जायजा लिया!इस संबंध में वादी उर्मिला पहाड़िया ने बागडेहरी थाना में लिखित आवेदन दिया है!थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि लिखित आवेदन के आधार पर थाना में 16/20 प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है!कहा आठ व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज की गई है!वहीं ढाई सौ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है!साथ ही दो अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है!

