Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कहां गुम हुईं सुशांत की लिखी 12 डायरियां, जिनमें छिपे हैं कई अहम राज
    Breaking News Headlines अपराध बिहार

    कहां गुम हुईं सुशांत की लिखी 12 डायरियां, जिनमें छिपे हैं कई अहम राज

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना : सुशांत की मौत के तुरंत बाद उनके फ्लैट से कई खास चीजें गायब कर दी गयी हैं. इन चीजों से पुलिस को कुछ सबूत हाथ लग सकते थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुशांत के पास 12 डायरी थी, जिस पर वह लिखते थे. उसमें पैसों के लेन-देन का हिसाब एवं जीवन से जुड़े अन्य बातों का जिक्र रहता था. वह लाइफ में आगे क्या करना है, इसकी प्लानिंग बनाते थे? लेकिन वह डायरी पुलिस के हाथ नहीं लगी है. सवाल है कि आखिर डायरी को किसने गायब कर दिया. डायरी को लेकर रिया चक्रवर्ती, सिद्धार्थ पठानी समेत अन्य लोगों पर शक जाहिर किया जा रहा है.
    सीबीआइ ने पटना एसआइटी के एक सदस्य के साथ शुक्रवार को लंबी मीटिंग की है. एसआइटी द्वारा जुटाये गये सारे तथ्य व सबूतों को एक-एक कर खंगाला गया है और सीबीआइ ने जांच रिपोर्ट को लेकर होमवर्क किया है. अब सीबीआइ की टीम जांच शुरू करते ही रिया चक्रवर्ती से पहले पूछताछ करेगी. इस दौरान उसे गिरफ्तार भी कर सकती है. इसके अलावा श्रुति मोदी, संदीप, सिद्धार्थ पिठानी पर भी आंच आ सकती है.
    बिहार पुलिस की जांच में नेपोटिज्म का कोई जिक्र नहीं

    बिहार पुलिस की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में सुशांत के मामले में अब तक की गयी जांच के आधार पर पूरी रिपोर्ट दी गयी है. पूरी रिपोर्ट में रिया चक्रवर्ती और उसके परिजन एवं दोस्तों या अन्य संबंधित लोगों पर सुशांत के पैसे को हड़पने के लिए षड्यंत्र रचने, उसे अपने कब्जे में रखने के लिए मानसिक तौर पर प्रताड़ित या कमजोर करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप गठित किया गया है.

    परंतु इस पूरी जांच में नेपोटिज्म (कुनबा परस्ती) का उल्लेख नहीं किया गया है. बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर लगातार आ रहे बयानों और सुशांत को तंग या नीचा दिखाने वाली एक लॉबी को लेकर लगातार बयानबाजी होती रही. कई कलाकारों ने इस मुद्दे को बेबाकी से उठाया भी था, लेकिन बिहार पुलिस की जांच में इस मसले का कोई उल्लेख नहीं किया गया है. न ही जांच रिपोर्ट में इससे जुड़े किसी तथ्य को प्रस्तुत ही किया गया है. इससे यह मामला ही गौण हो गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत में खेला जाएगा साल 2021 टी20 वर्ल्ड कप, आईसीसी का फैसला
    Next Article मुझे नहीं जांच को किया गया था कोरेंटिन:IPS विनय तिवारी

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.