Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन ने अब तजिकिस्‍तान को धमकाया, पामीर के पहाड़ों पर ठोका दावा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    चीन ने अब तजिकिस्‍तान को धमकाया, पामीर के पहाड़ों पर ठोका दावा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पेइचिंग. लद्दाख और दक्षिण चीन सागर में पड़ोसियों के जमीन पर कब्‍जा करने की तैयारी में लगा चीन अब मध्‍य एशिया में भी अपनी विस्‍तारवादी सोच को बढ़ाने में लग गया है. चीन की आधिकारिक मीडिया ने अब तजिकिस्‍तान के पामीर पहाड़ों पर दावा करना शुरू कर दिया है जिससे इस बेहद गरीब मध्‍य एशियाई देश की चिंता बढ़ गई है. चीन और तजिकिस्‍तान ने वर्ष 2010 में एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किया था. इसके तहत उसे पामीर इलाके का 1158 किलोमीटर इलाका उसे मजबूरन देना पड़ा था.

    चीनी इतिहासकार चो याओ लू ने चीनी स्रोतों के हवाले से दावा किया है कि पूरा पामीर क्षेत्र चीन का है और चीन को इसे वापस लेना चाहिए. चीन के सरकारी मीडिया में छपे इस लेख से तजिकिस्‍तान के अधिकारियों की टेंशन बढ़ गई है. इस दावे के बाद रूस का भी ध्‍यान इस ओर बढ़ गया है जो इस मध्‍य एशियाई देशों को अपना रणनीतिक इलाका मानता है.

    चीन तजिकिस्‍तान-अफगानिस्‍तान सीमा पर ताशकुर्गान के पास एक एयरपोर्ट बना रहा है जिससे दुशांबे की चिंता और ज्‍यादा बढ़ गई है. चीनी इतिहासकार ने कहा कि चीनी राज्‍य की स्‍थापना के बाद सबसे पहले हमें अपनी खोई हुई जमीन को वापस लेना होगा. कुछ जमीनें हमें वापस मिल गई हैं और कुछ अभी भी पड़ोसी देशों के कब्‍जे में है. इनमें से एक प्राचीन इलाका पामीर का है जो 128 साल से विश्‍वशक्तियों के दबाव के कारण हमसे अलग है.

    इसके अतिरिक्‍त चीन सरकार तजिकिस्‍तान सरकार से सोने के भंडार के बारे में बात कर रही है. चीनी रिपोर्ट के मुताबिक तजिकिस्‍तान में ही अकेले 145 भंडार हैं. तजिकिस्‍तान की सरकार ने चीनी कंपनी को इन खानों को विकस‍ित करने और खनन करने का अधिकार दिया है. अधिकारी जो अब इन गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं, उनका कहना है कि यह चीन का पुराना हथियार है और वह सड़क तथा एयरपोर्ट के जरिए तजिकिस्‍तान की और ज्‍यादा जमीन पर दावा कर सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनई शिक्षा नीति रखेगी नये देश की नींव, ये सिर्फ सर्कुलर नहीं बल्कि एक महायज्ञ है: पीएम मोदी
    Next Article पारा मेडिकलकर्मियों ने सरकार के आग्रह पर हड़ताल को समाप्‍त कर लिया है:बन्ना गुप्ता

    Related Posts

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    August 27, 2026

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    August 27, 2026

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    August 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल पर फ्री-हिट की मांग, साईराज बहुतुले बोले इससे कम हो सकती है गलती

    महाराष्ट्र : ट्रेन के सामने कूदकर एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

    विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही बस ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

    नेपाल की प्रलंयकारी बाढ़ में 165 शव बरामद, 300 भारतीय समेत 1500 लोग लापता, रेस्क्यु जारी

    झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सह तंजीम के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान की उपस्थिति में संपन्न हुई अहम बैठकें

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.