Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रीलंका में महिंद्रा राजपक्षे की पार्टी को मिली जबरदस्त जीत, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    श्रीलंका में महिंद्रा राजपक्षे की पार्टी को मिली जबरदस्त जीत, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलंबो. श्रीलंका पीपुल्स पार्टी को एक बार फिर से संसदीय चुनाव में भी जबरदस्त जीत मिली है. यानी अब महिंदा राजपक्षे श्रीलंका के प्रधानमंत्री बने रहेंगे. पिछले साल नवंबर से वो देश के केयरटेकर प्रधानमंत्री बने थे. उनकी पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला है. 9 महीने पहले महिंदा राजपक्षे की पार्टी को राष्ट्रपति के चुनाव में जीत मिली थी. महिंदा के छोटे भाई गोटाबाया राजपक्षे पहले से ही देश के राष्ट्रपति हैं. कोरोना वायरस के बावजूद श्रीलंका में चुनाव कराए गए. हालांकि महामारी के चलते दो बार चुनाव की तारीखों को टालना भी पड़ा था.महिंदा राजपक्षे को पहले से ही जीत की पूरी उम्मीद थी. उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी को दो-तिहाई बहुमत से जीत की उम्मीद है और हुआ भी वही. उन्होंने कहा था कि उनके छोटे भाई को पिछले साल दिसंबर में 69 लाख मतदाताओं ने समर्थन देकर राष्ट्रपति बनाया था और उन्हें इसी तरह का समर्थन इस बार मिलने की उम्मीद थी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के पीएम महिंदा राजपक्षे से बात की और संसदीय चुनावों के सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी. कोरोना महामारी की बाधाओं के बावजूद चुनावों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका की सरकार और चुनावी संस्थानों की सराहना की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article16 अगस्त से खुल जाएंगे मां वैष्णों देवी के द्वार
    Next Article नई शिक्षा नीति रखेगी नये देश की नींव, ये सिर्फ सर्कुलर नहीं बल्कि एक महायज्ञ है: पीएम मोदी

    Related Posts

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    June 27, 2026

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    June 27, 2026

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    मॉनसून सत्र से पहले देश में बदल रहा राजनीतिक संख्या बल: क्या होगा असर?

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.