Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 16 अगस्त से खुल जाएंगे मां वैष्णों देवी के द्वार
    Breaking News Headlines धर्म

    16 अगस्त से खुल जाएंगे मां वैष्णों देवी के द्वार

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 7, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जम्मू-कश्मीर के प्रशासन की तरफ से यहां के सभी धार्मिक स्थल को 16 अगस्त से खोलने के बारे में फैसला लिया गया है. मगर वैष्णों देवी की यात्रा के शुरू होने के बारे में अभी तक सरकार का कोई अहम फैसला नहीं आया है. मगर माना जा रहा है कि इसी दिन से यानी 16 अगस्त से ही भक्तों का इंतजार खत्म हो जाएगा. ऐसे में वे देवी मां के दर्शन करने के लिए वैष्णो देवी की यात्रा कर सकते हैं.जम्मू- कश्मीर के मुख्य सचिव के अनुसार, 16 अगस्त 2020 को यहां के सभी धार्मिक स्थल खुल जाएंगे. मगर कोरोना के कहर से बचने के लिए अभी तक कोई धार्मिक जूलूस और बड़े पैमाने पर कोई आयोजन करने की अनुमति नहीं दी गई है. इसके साथ ही यात्रा करने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखने की भी जरूरत है. ऐसे में अगर आप अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ देवी मां के दर्शन करने जाने की सोच रहे है तो वैष्णो देवी के मंदिर के साथ आप इन धार्मिक स्थलों पर भी जाना न भूलें.प्राचीन गुफा- माता वैष्णो देवी के मंदिर में देवी मां एक प्राचीन गुफा है. इस प्राचीन गुफा में तीन पिंडियां स्थापित है. ये पिंडियां तीनों देवी मां सरस्वती, मां लक्ष्मी और मां काली का प्रतीक मानी जाती है. इन्हीं पिंडियों को मां वैष्णों देवी कहा जाता है, जो बहुत सी प्राचीन और प्रसिद्ध है. इसी गुफा में एक चबूतरा भी बनाया गया है. इसके अलावा यहां पर अपने आप पानी बहता है, जो दिखने में बेहद ही सुंदर लगता है.कैसे जाएं?- वैसे तो देवी मां के मंदिर में जाने के लिए आपको आसानी से बहुत सी सुविधाएं मिल सकती है. आप कटरा तक रेलगाड़ी के माध्यम से पहुंच कर आगे की यात्रा को पैदल तय सकते हैं. इसके अलावा आप चाहे तो घोड़े को किराए पर ले सकते है. अगर आप जल्दी ही देवी मां के दर्शन करना चाहते हैं तो आपको वहां हेलिकॉप्टर से जाने की भी सुविधा मिल सकती है. इससे आप सिर्फ 5 मिनट के अंदर ही माता रानी के भवन के काफी करीब पहुंच जाएंगे.

    अन्य मंदिर के भी करें दर्शन- वैष्णों देवी की यात्रा के दौरान बाण गंगा मंदिर, जहां कोषा मंदिर और चरण गंगा आदि धार्मिक स्थल आते हैं. ऐसे में यहां पर भी दर्सन करना न भूलें. इसके साथ ही माता बाला सुंदरी यात्रा, चिट्टो माता, मचैल माता, बुड्ढा अमरनाथ, वार्षिक अमरनाथ, सुकराला माता, पिंगला माता, भद्रवाह में बना कैलाश कुंड आदि पवित्र स्थानों पर भी जाकर भगवान जी के दर्शन कर उनकी असीम कृपा सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिलेश राणे का दावा: सुशांत आत्महत्या केस में आदित्य ठाकरे भी शामिल, बचा रही है मुंबई पुलिस
    Next Article श्रीलंका में महिंद्रा राजपक्षे की पार्टी को मिली जबरदस्त जीत, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    Related Posts

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    June 27, 2026

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 27, 2026

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    जमशेदपुर में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम का जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.