Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोविड- 19 इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती हुए नेता
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    कोविड- 19 इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती हुए नेता

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोविड- 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो वो गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हो गए. यह एक प्राइवेट हॉस्पिटल है. इस कारण पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शाह पर सवाल उठा दिया. उन्होंने इस मौके पर सरकारी संस्थानों को मजबूत करने की नसीहत भी दे डाली. थरूर ने शाह को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स (AIIMS) जैसे प्रसिद्ध संस्थान को छोड़कर प्राइवेट हॉस्पिटल का चयन करने पर हैरानी जताई.थरूर ने ट्वीट किया, मैं हैरान हूं कि हमारे गृह मंत्री बीमार होने पर AIIMS जाने के बजाय पड़ोसी राज्य के एक निजी अस्पताल को चुना. अगर आम लोगों में सरकारी संस्थानों के प्रति भरोसा पैदा करना है तो ताकतवर लोगों को उन्हें संरक्षण देना होगा. थरूर का यह ट्वीट सुर्खियों में आ गया और इस पर बहस छिड़ गई. हालांकि, यह सचाई है कि शाह कोई पहले नेता या मंत्री नहीं हैं जिन्होंने इलाज के लिए सरकारी की जगह निजी अस्पतालों को ही तवज्जो दी है. सरकारी संस्थानों का हाल तो यही है कि स्थानीय स्तर का नेता भी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नहीं भेजता है.इनके अलावा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के तीन-तीन मंत्रियों, पंजाब, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के एक-एक मंत्री जबकि तेलंगाना और हरियाणा के दो-दो विधायकों ने भी प्राइवेट हॉस्पिटलों का ही चयन किया. तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित दिनभर अस्पताल में भर्ती हुए. शाम में वो राजभवन में लौट आए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलेबनान: बेरूत बंदरगाह में भीषण विस्फोट, हर तरफ द‍िखीं लाशें और बर्बादी
    Next Article सोना 55 हजारी और चांदी 73 हजार के पार पहुंची

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.