Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लेबनान: बेरूत बंदरगाह में भीषण विस्फोट, हर तरफ द‍िखीं लाशें और बर्बादी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    लेबनान: बेरूत बंदरगाह में भीषण विस्फोट, हर तरफ द‍िखीं लाशें और बर्बादी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेरूत. लेबनान की राजधानी बेरूत में 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट में हुए भीषण व‍िस्‍फोट के बाद बेरूत बंदरगाह पूरी तरह से खंडहर में तब्‍दील हो गया. बंदरगाह पर हर तरफ लाशें और तबाही का खौफनाक मंजर नजर आया. पूरे बेरूत शहर की गलियां धुएं से भर गईं और गाड़ियों के शीशे और इमारतों की खिड़कियां चकनाचूर हो गईं. अब तक कम से कम 73 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई है और 3700 से ज्‍यादा लोग घायल हैं. बेरूत व‍िस्‍फोट की तीव्रता इतनी ज्‍यादा थी कि लोगों को हिरोशिमा में हुए परमाणु बम हमले की याद आ गई.

    बेरूत में बुधवार दोपहर को पोर्ट इलाके के पास भयानक विस्‍फोट हुए. ये विस्‍फोट इतने भयानक थे कि लगा जैसे कोई परमाणु बम धमाका हुआ हो. विस्‍फोट की वजह से जमीन भी कंपकंपा गई और ऐसे लगा भीषण भूकंप आया हो. इस भीषण हादसे के जो वीडियो सामने आए हैं वे दिल दहला देने वाले हैं. पहले गुलाबी धुएं का ऊंचा सा गुबार पूरे आसमान में फैल गया और फिर जोरदार धमाके के साथ तबाही मच गई. विस्‍फोट ने जो रास्ते में आया, उसे अपनी जद में ले लिया. रिपोर्ट्स की मानें तो कम से कम 10 किमी दूर तक के घरों को भारी नुकसान पहुंचा है.

    बंदरगाह पर विस्‍फोट के बाद हर तरफ जमीन पर लाशें ही लाशें दिखाई दीं. घटना के बाद बदहवास लोग चीखते-चिल्लाते सड़कों पर दौड़ रहे थे. कोई वहां घायल होकर खून से लथपथ गिर गया तो कोई दूसरों को संभालने में जुटा था. आसपास की इमारतों से पूरी-की-पूरी बालकनी उखड़ गईं. गगनचुंबी इमारतें जमींदोज हो गईं. इन इमारतों के नीचे भी बड़ी संख्या में लोगों के दबे होने की आशंका है. हादसे के फौरन बाद ऐंबुलेंस लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए दौड़ने लगीं और दमकलकर्मी जगह-जगह लगी आग को बुझाने में जुट गए.

    कई सालों में पहली बार इतनी भयानक घटना होने पर लेबनान के राष्ट्रपति माइकल आउन ने सुप्रीम डिफेंस काउंसिल की मीटिंग बुलाई. देश के स्वास्थ्य मंत्री हमाद हसन ने बताया है कि अब तक 73 लोग मारे गए हैं लेकिन मरने वालों की तादाद काफी बढ़ सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र के पूर्व सीएम के सनसनीखेज आरोप- दिशा का रेप करके मारा गया, सुशांत का भी हुआ है मर्डर
    Next Article कोविड- 19 इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती हुए नेता

    Related Posts

    MMDR विवाद पर रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला

    August 26, 2026

    भोटेकोशी नदी बनी काल: नेपाल के रसुवा गढ़ी में भीषण बाढ़ से तबाही, दर्जनों गांव प्रभावित, 1000 से अधिक लोगों के बहने की आशंका

    August 26, 2026

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    MMDR विवाद पर रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला

    भोटेकोशी नदी बनी काल: नेपाल के रसुवा गढ़ी में भीषण बाढ़ से तबाही, दर्जनों गांव प्रभावित, 1000 से अधिक लोगों के बहने की आशंका

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    विकसित भारत 2047: सरकारी स्कूल की जर्जर हालत सबसे बड़ा सवाल

    लिव इन रिलेशन संस्कृति भगवान शिव की विवाह प्रथा का अपमान: सुनील आनंद

    त्योहार से पहले महंगाई का डबल अटैक, चीनी ₹70 और प्याज ₹60 पार

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं संग की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.