निजाम खान
साहेबगंज: राजमहल के विधायक अनंत ओझा ने राम मंदिर के शिलान्यास के तिथि घोषित हो जाने पर खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री सहित सभी ट्रस्टियों , धर्मानुरागियों , तथा अन्य सभी गणमान्य लोगों को आभार तथा धन्यवाद दिया ।विधायक ने कहा कि पांच अगस्त को एक ओर जहां अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के लिए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी , पूज्य संतों, विद्वानों, ट्रस्टीयों तथा अन्य गणमान्य लोगों के साथ अयोध्या में पूजन कर रहे होंगे वहीँ सम्पूर्ण देश उस अनुपम दृश्य को टकटकी लगाए अपने-अपने टीवी चैनलों पर लाइव देख रहा होगा.इस पूजन में देशभर की पवित्र नदियों का जल तथा तीर्थों की पावन माटी के संयोग से श्रीराम जन्म भूमि का यह मंदिर सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकात्मता तथा हिंदुत्व के भाव जागरण का एक चिरकाल तक केंद्र बनेगा । कई वर्षों के कठिन तपस्या के बाद यह शुभ अवसर आया है तथा हमे गर्व है कि हम इसके प्रत्यक्षर्दशी हो रहे हैं ।
श्री ओझा ने कहा कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही सर्व सेकुलरवाद के नाम पर राम मंदिर निर्माण में अर्चन पैदा करती रही हैं!पूर्ववर्ती सरकार कांग्रेस की श्रीराम को काल्पनिक बताने का काम करती थी। कांग्रेस पार्टी राम सेतु को काल्पनिक बताकर कर तोड़ने का प्रयास कि थी। आज कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहा रही हैं। यह 500 वर्षों के सतत आंदोलन का परिणाम है। अयोध्या में राम मंदिर बनने से नए राष्ट्र का उदय होगा। यहां केवल राम मंदिर नहीं बन रहा, अपितु इतिहास करवट ले रहा है। कांग्रेस के नेता हमेशा राम विरोधी रहे हैं।यह राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए गौरवपूर्ण संघर्ष था!विधायक ने कहा कि सैकड़ों सालों से राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए लोगों ने बलिदान दिए और लंबा संघर्ष किया। अब भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने राम जन्मभूमि मंदिर विवाद को सुलझाने का काम किया है। भारत में रहने वाले सब लोगों के लिए भगवान राम का मंदिर महत्वपूर्ण है। भगवान का मंदिर बच्चों को पिता के प्रति भगवान राम का त्याग का संदेश देगा। बच्चों व युवाओं को भारतीय सभ्यता व संस्कृति से परिचित कराएगा।श्री ओझा ने भारत के सभी वर्गों के लोगो से विनम्र अपील किया कि , इस कोरोना महामारी में हम अयोध्या जाकर प्रत्यक्ष दर्शन तो नही कर सकते लेकिन पांच अगस्त को सभी रामभक्त अपने-अपने घरों में सामूहिक बैठकर प्रातः काल अपने-अपने आराध्य देव का भजन-पूजन कीर्तन स्मरण करें, पुष्प समर्पित करें, आरती करें तथा प्रसाद बाँटें। टेलिविज़न / परदे द्वारा अयोध्या में भूमि पूजन के कार्यक्रम को अपने अपने घरों में देखे। यथाशक्ति घर का साज-सज्जा करें, व प्रसाद वितरण कर सायंकाल सूर्यास्त के बाद दीप जलायें। अपनी सामर्थ्य के अनुसार राम मंदिर निर्माण के लिए यथाशक्ति दान का संकल्प करें। वर्तमान परिस्थितियों में अयोध्या आने में बहुत असुविधा हो सकती है अतः अपने घरों में दीपावली उत्सव के रूप में मनाए। प्रचार के सभी साधनों का उपयोग करते हुए समाज के अधिकाधिक लोगों तक इस भव्य कार्यक्रम को पहुँचायें।उपरोक्त सभी कार्यकर्मों में कोरोना से रक्षा के सभी साधन अपनायें तथा इस सम्बन्ध में आए सरकारी व प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करें। इस प्रकार से वो अपने श्रद्धा प्रकट करने के साथ-साथ इसके साक्षी बन सकते हैं ! उक्त बातें राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा!

