Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमिपूजन को लेकर झारखंड के मंदिरों और देवस्थानों को विशेषपूजन और दीपोत्सव की अनुमति दे राज्य सरकार : भाजपा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड धर्म

    अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमिपूजन को लेकर झारखंड के मंदिरों और देवस्थानों को विशेषपूजन और दीपोत्सव की अनुमति दे राज्य सरकार : भाजपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमिपूजन को लेकर झारखंड के मंदिरों और देवस्थानों को विशेषपूजन और दीपोत्सव की अनुमति दे राज्य सरकार : भाजपा

    ● लोकभावना और आस्था का सम्मान करें झारखंड सरकार : कुणाल षाड़ंगी

    पवित्र तीर्थ स्थल और रामजन्मभूमि श्री अयोध्या जी में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु पवित्र भूमि पूजन को लेकर देशभर में उल्लास का माहौल है। वहीं झारखंड में कोरोना के कारण मंदिर एवं हिंदू देवस्थानों में लागू पाबंदियों से राम भक्तों के जश्न फ़ीका पड़ने के आसार को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड सरकार से त्वरित हस्तक्षेप करने की माँग की है। भाजपा की ओर से प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मंगलवार को मुखर होकर इस आशय की माँग की है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी मंदिरों और देवस्थानों को राम जन्मभूमि में मंदिर की आधारशिला रखने के अवसर पर विशेष पूजन, धार्मिक आयोजन, सुंदरकांड पाठ, रामधुन बजाने सहित दीपोत्सव के आयोजन की अनुमति दी जाये। भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि लोकभावना और प्रभु राम के प्रति अप्रतिम स्नेह, सम्मान की भावना को देखते हुए उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश शासन ने ऐसी व्यवस्था को स्वीकृति दी है। ऐसे में झारखंड सरकार की चुप्पी समझ से परे है। भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा श्रीराम मंदिर का निर्माण राष्ट्रीय स्वाभिमान का विषय है। श्रीराम सबके हैं, हर वर्ग जाती और पंथ के लोगों की अटूट आस्था है उनके प्रति। सैकड़ों वर्षों के कठिन परिश्रम, प्रतीक्षा, चुनौतियों और क़ानूनी व्यवधानों को पार कर श्रीराम जन्मभूमि में प्रभु राम के भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाना सर्वोच्च आस्था का विषय है। देश सहित समूचे विश्व के रामभक्तों के बीच ग़ज़ब का उत्साह और उल्लास है। ईश्वर के प्रति अटूट और अप्रतिम आस्था कोरोना महामारी पर भारी होती दिखती है। मंदिर निर्माण के शुभ समाचार से समूचे देश में सकारात्मक ऊर्ज़ा का संचार हुआ है। मंदिर के भूमि पूजन का यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, अखंडता और बंधुत्व का भी परिचायक है। भाजपा ने कहा कि झारखंड सरकार को इस आशय में अविलंब हस्तक्षेप करते हुए सर्वोच्च प्राथमिकता से उचित शासनादेश जारी करनी चाहिए जिससे लोकभावना और आस्था का हर हाल में सम्मान हो सके।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकदमा में नदी में नहाने के दौरान युवती डूबी
    Next Article राम मंदिर सामाजिक समरसता , राष्ट्रीय एकता व हिंदुत्व के भाव जागरण का चिरकाल तक केंद्र बनेगा : अनंत ओझा

    Related Posts

    *शांति का ट्वीट, लाठी का शासन!*

    August 12, 2026

    संसद की कार्यवाही बाधित: जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    August 12, 2026

    हेमंत सोरेन के ट्वीट और लाठीचार्ज के बीच झारखंड के छात्रों का दर्द

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    *शांति का ट्वीट, लाठी का शासन!*

    संसद की कार्यवाही बाधित: जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    हेमंत सोरेन के ट्वीट और लाठीचार्ज के बीच झारखंड के छात्रों का दर्द

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को दिशा, सपनों को उड़ान – ललित गर्ग

    झारखंड में छात्र आंदोलन: पुलिस लाठीचार्ज और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्वीट पर सवाल

    संसद की कार्यवाही बाधित: हंगामे के बीच जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को दिशा, सपनों को उड़ान – विशेष लेख

    खुदीराम बोस शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि

    झारखंड के भूमिज असम के बाढ़ प्रभावित भूमिज को सहायता करेंगे

    टाटा मोटर्स के शेष अस्थायी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अंतिम सूची प्रकाशित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.