Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत ने नॉर्दर्न लद्दाख इलाके में तैनात किए हैवी टैंक, चीन पर रखी जा रही कड़ी नजर
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    भारत ने नॉर्दर्न लद्दाख इलाके में तैनात किए हैवी टैंक, चीन पर रखी जा रही कड़ी नजर

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. चीन के साथ एलएसी पर जारी तनाव के बीच चीन की कायराना हरकतों का जवाब देने के लिए भारतीय सेना कड़ा रुख अपनाए हुए है. जहां एक तरफ चीन लगातार सरहद के पास सेना की बढ़ोत्तरी करता जा रहा है, वहीं भारत ने भी नॉर्दर्न लद्दाख इलाके में सेना की तैनाती बढ़ा दी है.

    सरकारी सूत्रों के अनुसार हमने डीबीओ और डेपसांग मैदानी क्षेत्र में टी-90 रेजीमेंट सहित सेना और टैंकों की बहुत भारी तैनाती की है. सूत्रों के अनुसार काराकोरम दर्रे के पास डेपसांग मैदानों के पास पैट्रोलिंग पॉइंट 1 से तैनाती की गई है. बख्तरबंद तैनाती ऐसी है कि चीनी को वहां काम करना मुश्किल होगा.

    सूत्रों ने बताया कि इससे पहले कि चीनी डीबीओ और डेपसांग में किसी प्रकार का निर्माण शुरू करे इसके लिए पूरे क्षेत्र की पेट्रोलिंग एक ब्रिगेड और एक बख्तरबंद ब्रिगेड द्वारा की जाती थी, लेकिन आज 15,000 से अधिक सैनिकों और कई टैंक रेजिमेंटों को सड़क और हवाई मार्ग से दोनों जगह तैनात कर दिया गया है.

    सरकारी सूत्र ने बताया कि टैंकों की मौजूदगी के चलते चीन के सैनिक कोई भी हिमाकत करने से बचेंगे. उनके लिए इस स्थिति में ऑपरेट करना मुश्किल होगा. डीओबी और देपसान्ग प्लेन्स के दूसरी तरफ के इलाके में चीन ने जब अपना इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा करना शुरू किया था, तब यहां भारतीय सेना की माउंटेन ब्रिगेड और आर्मर्ड ब्रिगेड ही निगरानी करती थी.

    बताया जा रहा कि इन दोनों इलाकों में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए भारतीय सेना पूरी तरह से मुस्तैद है. सैना की तैनाती काराकोरम दर्रे के पास पेट्रोलिंग प्वाइंट 1 से लेकर डेपसांग प्लेन्स तक की गई है. इस इलाके में चीन के 17 हजार जवान मौजूद हैं. चीन ने अपने सैनिकों की तैनाती अप्रैल से मई के बीच में की है. इसके बाद से वे इस इलाके में पीपी-10 से पीपी-13 तक भारतीय सेनाओं को निगरानी से रोक रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपटना एसपी को क्वॉरेंटीन किए जाने पर कंगना बोलीं, यह क्या है… गुंडा राज?
    Next Article उम्र संबंधी धोखाधड़ी स्वीकार करने पर सजा नहीं मिलेगी: BCCI

    Related Posts

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    August 19, 2026

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    August 19, 2026

    नव ज्योति विद्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी तुलसीदास जयंती

    August 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    नव ज्योति विद्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी तुलसीदास जयंती

    अस्तित्व संस्था ने वार्ड 12 के बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल

    क्रिस्टल जुबली वर्ष पर जेवियर स्कूल में हिंदी भाषण प्रतियोगिता

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने दुर्गम शिवसागर में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने शिवसागर के दुर्गम क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    हेमंत सोरेन सरकार के सामने दोहरी चुनौती: छात्रों का न्याय या नियुक्त कर्मचारियों का भविष्य

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने शिवसागर के दुर्गम गांव में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    शिवानी फाउंडेशन ने दादरी और कासना में धूमधाम से मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.