Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » PM मोदी ने रखी 3000 करोड़ की मणिपुर जलापूर्ति परियोजना की आधारशिला
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    PM मोदी ने रखी 3000 करोड़ की मणिपुर जलापूर्ति परियोजना की आधारशिला

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 23, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मणिपुर के लोगों को एक बड़ी सौगात दी. उन्होंने वीडियो क्रॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए मणिपुर जलापूर्ति परियोजना की आधारशिला रखी. हर घर जल मिशन के तहत इस कार्यक्रम को लॉन्च किया गया. इस प्रोजेक्ट के तहत 2024 तक हर ग्रामीण परिवार को सुरक्षित और पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा. ये प्रोजेक्ट करीब 3 हज़ार करोड़ रुपये का है. इस परियोजना को ग्रेटर इम्फाल योजना क्षेत्र के 16 जिलों में 2,80,756 घरों को कवर करते हुए 25 कस्बों और 1,731 ग्रामीण बस्तियों में घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है.LIVE: मणिपुर में PM मोदी ने रखी 3000 करोड़ की वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट की आधारशिला, PM मोदी बोले- हर रोज 1 लाख माताओं-बहनों के जीवन से पानी की बड़ी चिंता को हम दूर कर रहे

    इस दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना संकट काल में भी देश रुका नहीं है, देश थमा नहीं है और देश थका नहीं है. जबतक वैक्सीन नहीं आती है, हमें मजबूती से लड़ते रहना है. पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र की ओर से राज्य सरकार को लगातार मदद की जा रही है, राज्य सरकार कोरोना से निपटने में लगी हुई है. पीएम ने कहा कि राज्य में करीब 25 लाख लोगों को मुफ्त अनाज मिला है, डेढ़ लाख से अधिक महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर मिला है. PM ने कहा कि रोज एक लाख पानी के कनेक्शन दिए जा रहे हैं.अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि पूर्वोत्तर में बाढ़ प्रभावित राज्यों को केंद्र की ओर से लगातार मदद की जा रही है.

    पीएम ने कहा कि आज के जल प्रोजेक्ट से सिर्फ आज नहीं बल्कि भविष्य की पीढ़ी को भी फायदा होने वाला है. शुद्ध पानी से सिर्फ प्यास नहीं बुझाएगा, लोगों को स्वस्थ रखने और रोजगार देने में का भी काम करेगा.पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल जब जल जीवन मिशन की शुरुआत हो रही थी, तब मैंने कहा था कि हमें पहले की सरकारों के मुकाबले तेजी से काम करना होगा. हमारा लक्ष्य 15 करोड़ परिवारों तक पानी पहुंचाना था, लॉकडाउन के वक्त में भी गांव-गांव में पाइपलाइन बिछाई गई है. पीएम ने कहा कि सरकार की ओर से नागरिकों को जीवन जीने की अच्छी सुविधाएं देने का काम किया जा रहा है.

    संबोधन में पीएम मोदी बोले कि सरकार की ओर से बिजली, सड़कें और रोजगार देने का काम किया जा रहा है, एक साफ पानी की कमी रहती थी जो अब धीरे-धीरे पूरी की जा रही है. आत्मनिर्भर भारत के लिए पूर्वोत्तर का विकास काफी जरूरी है, इससे हमारे पड़ोसी देशों से भी संबंध बेहतर होंगे. सरकार की ओर से कनेक्टविटी को बढ़ाने का काम जरूरी है, पानी कनेक्शन के साथ-साथ गैस पाइपलाइन को बिछाया जा रहा है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PIB)पीएम ने कहा कि पूर्वोत्तर के सभी राज्यों की राजधानी को फोर लेन, जिला मुख्यालय को टू लेन और गांवों को ऑल वेदर रोड से जोड़ा जाएगा. इसके लिए तेजी से काम चल रहा है. इसके अलावा रेल कनेक्टविटी को भी काफी तेजी से बढ़ाया गया है. साथ ही पूर्वोत्तर में आज कुल 13 एयरपोर्ट हैं, जिनका विस्तार भी किया जा रहा है. अब सरकार की ओर से नदियों के रास्ते से वाटर-वे बनाए जा रहे हैं.इस दौरान अपने संबोधन में राज्य के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की सिर्फ एक चिट्ठी पर ही पीएमओ ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी. केंद्र की ओर से राज्य को लगातार मदद मिल रही है.

    मणिपुर वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित और पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए केंद्र के जल जीवन मिशन का हिस्सा है. केंद्र ने मणिपुर को 1,42,749 घरों के साथ 1,185 बस्तियों को कवर करने के लिए घरेलू नल कनेक्शन के लिए धन प्रदान किया है.राज्य सरकार ने धन के अतिरिक्त स्रोतों के माध्यम से शेष घरों को कवर करने की योजना बनाई है, जिसमें पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास विभाग से फंड भी शामिल है. बाहरी फंड से वित्त पोषित इस परियोजना को ग्रेटर इम्फाल योजना क्षेत्र के 16 जिलों में 2,80,756 घरों को कवर करते हुए 25 कस्बों और 1,731 ग्रामीण बस्तियों में घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है.

    सरकार ने एक बयान में कहा कि मणिपुर वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट 2024 तक ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. परियोजना का परिव्यय न्यू डेवलपमेंट बैंक द्वारा वित्तपोषित ऋण के साथ लगभग 3,054.58 करोड़ रुपये है.’ समारोह में सांसदों और विधायकों के अलावा, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने भी भाग लिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस 26 सीटों के लिए जारी करेगी 26 संकल्प पत्र
    Next Article प्रकाश यादव कोई लालू यादव के परिवार का नहीं है जो उस पर राजनीति की जाए: अभय सिंह

    Related Posts

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    June 24, 2026

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    June 24, 2026

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.