Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यह चोर गिरोह सिर्फ ऑडी, फॅार्च्यूनर और बीएमडब्ल्यू जैसी कारों की करता था चोरी, 112 लग्जरी गाडिय़ां बरामद
    Breaking News अपराध उत्तर प्रदेश

    यह चोर गिरोह सिर्फ ऑडी, फॅार्च्यूनर और बीएमडब्ल्यू जैसी कारों की करता था चोरी, 112 लग्जरी गाडिय़ां बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 22, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने कंडम वाहनों के इंजन व चेसिस नंबर पर चोरी की गाडिय़ां बेचने वाले गैंग के सात और सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 62 लग्जरी कारें बरामद की हैं. इससे पहले 21 जून को पुलिस ने गैंग का भण्डाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार करके 50 गाडिय़ां बरामद की थीं. इसे मिलाकर लखनऊ पुलिस इस मामले में कुल 112 गाडिय़ां बरामद कर चुकी है. जो कि, पूरे देश में यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है.

    ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि 21 जून को चिनहट पुलिस ने इस गैंग का पर्दाफाश करते हुए कार बाजार डीलरों, स्कैप कारोबारी, ब्रोकरों व वाहन चोरों को पकड़ा था. इनसे पूछताछ में गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों के नाम पता चले थे. वहीं, जांच में यह भी सामने आया था कि कानपुर के कई स्पेयर व ऑटो पार्ट कारोबारी चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त में शामिल हैं. इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस व क्राइम ब्रांच की कई टीमें लगाई गई थीं.

    सोमवार रात पुलिस ने कमता तिराहे के पास से गैंग के सदस्य कानपुर के नजीराबाद निवासी सतपाल सिंह और फजलगंज निवासी मनोज कुमार उर्फ बऊआ को गिरफ्तार किया. उन्होंने पूछताछ में बताया कि उनके पांच साथी एक फारच्यूनर गाड़ी की डील करने के लिए लखनऊ आए हैं और पीजीआई थानाक्षेत्र के कल्ली पश्चिम इलाके में मौजूद हैं. इसके बाद पुलिस ने कल्ली पश्चिम स्थित सपना कार बाजार के पास दबिश देकर फारच्यूनर में सवार पांच अभियुक्तों कानपुर के चमनगंज निवासी ऐनुलहक, विकास जायसवाल, रेल बाजार निवासी इसरार, बजरिया निवासी जियाउल हक और नौबस्ता के विनोद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. बाद में आरोपियों की निशानेदही पर अलग-अलग स्थानों पर डम्प करके रखी गई चोरी की 62 लग्जरी गाडिय़ां बरामद की गईं.

    ऑटो पार्ट के व्यवसाय की आड़ में करते थे यह धंधा

    डीसीपी पूर्वी सोमेन वर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में मनोज कुमार, ऐनुलहक, विकास जायसवाल और जियाउल हक की कानपुर नगर में ऑटो व स्पेयर पार्ट्स की दुकान है. इसकी आड़ में यह लोग चोरी के वाहनों का धंधा करते थे. वह लोग चोरी की गाडिय़ों के फर्जी पेपर बनाकर ग्राहकों को बेचने का काम करते हैं.

    डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सतपाल सिंह इनका लीडर है. वह कई वर्षों से कबाड़ और चोरी की गाडिय़ों को खरीदने का काम करता है. इसके अलावा इसरार कार का मैकेनिक है और ग्राहकों को तलाशने का काम करता है. वहीं, विनोद शर्मा का कानपुर में गाडिय़ों की डेन्टिंग-पेटिंग का वर्कशॉप है. इसके अलावा वह गाडिय़ां चुराने और चोरी की कारों पर कंडम वाहनों का इंजन व चेसिस नंबर डालने का काम करता था.

    साल में दो बार बैंकॉक में होती थी मीटिंग

    एडीसीपी अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में 21 जून को गिरफ्तार करके जेल भेजे गए मोहम्मद रिजवान के बैंकॉक में होटल और रेस्त्रां हैं. जांच में सामने आया कि गैंग से जुड़े सभी लोग साल में दो बार बैंकॉक जाते थे. इस दौरान वह लोग रिजवान के होटल में ही रुकते थे. जहां, काली कमाई के रुपयों से खरीदारी व अय्याशी करते थे. इसके अलावा अन्य वाहनों की खेप के सम्बंध में बैठक होती थी. एसीपी ने बताया कि सोमवार देर रात गिरफ्तार किए गए मनोज कुमार और विकास जायसवाल हाल ही में बैंकॉक होकर आए थे. उनकी ट्रैवेल हिस्ट्री से इसके सबूत मिले हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना योद्धाओं को इस वित्त मंत्री ने दिया तोहफा, 9 लाख कर्मियों की सैलरी बढ़ाई
    Next Article चीन ने कोरोना वायरस का इस्तेमाल किया ताकि भारतीय इलाकों को हथिया सके: ट्रम्प

    Related Posts

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    August 25, 2026

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    August 25, 2026

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    विकसित भारत 2047: सरकारी स्कूल की जर्जर हालत सबसे बड़ा सवाल

    लिव इन रिलेशन संस्कृति भगवान शिव की विवाह प्रथा का अपमान: सुनील आनंद

    त्योहार से पहले महंगाई का डबल अटैक, चीनी ₹70 और प्याज ₹60 पार

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं संग की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

    निखार सबलोक हत्याकांड के बाद आसनबनी में पसरा सन्नाटा, जाताल बाबा स्थल विवाद की जांच तेज

    श्रेष्ठ एनजीओ पुरस्कार से सम्मानित किए गए डॉ. दिग्विजय भारत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.