Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पटरियों पर 2023 में दौड़ेंगी एक दर्जन प्राईवेट ट्रेनें, रेलवे ने किये प्रस्ताव आमंत्रित
    Breaking News Headlines संवाद विशेष

    पटरियों पर 2023 में दौड़ेंगी एक दर्जन प्राईवेट ट्रेनें, रेलवे ने किये प्रस्ताव आमंत्रित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारतीय रेलवे देश में 12 प्राइवेट ट्रेनों का पहला बैच 2023 में परिचालन शुरू कर देगा, जिसके बाद अगले वित्त वर्ष में ऐसी 45 ट्रेनें शुरू होंगी. रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार ऐसी सभी 151 प्राइवेट ट्रेनें अपने पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2027 तक शुरू हो जाएंगी.

    रेलवे ने अपने नेटवर्क पर निजी कंपनियों की यात्री ट्रेनों के परिचालन की अनुमति देने की अपनी योजना को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए इस महीने की शुरुआत में देशभर के 109 जोड़ी रूटों पर 151 आधुनिक यात्री ट्रेनें चलाने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं.

    प्राइवेट ट्रेनों के संबंध में रेलवे की योजना 2022-23 में ऐसी 12 ट्रेनें चलाने की है. इसके बाद वर्ष 2023-24 में 45, वर्ष 2025-26 में 50 और इसके अगले वित्त वर्ष में 44 ट्रेनें शुरू करने की योजना है. इस तरह वित्त वर्ष 2026-27 तक कुल 151 ट्रेनें शुरू की जाएंगी.

    इस संबंध में 8 जुलाई को जारी किए गए योग्यता के लिए अनुरोध को नवंबर तक अंतिम रूप दिए जाने का अनुमान है और वित्तीय बोलियों को मार्च 2021 तक खोला जाएगा. इसके बाद 31 अप्रैल 2021 तक बोलीदाताओं का चयन किए जाने का अनुमान है. अधिकारी ने कहा कि कुल आय में अधिकतम हिस्सेदारी की पेशकश करने वाले बोलीदाताओं को परियोजना दी जाएगी.

    एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमने एक योजना तैयार की है, जिसके तहत हमें प्राइवेट ट्रेन परिचालन शुरू करने की उम्मीद हैं. मार्च 2021 तक निविदाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा और मार्च 2023 से रेलगाडय़िों का संचालन शुरू हो जाएगा. रेलवे ने कहा है कि 70 प्रतिशत प्राइवेट ट्रेनों का विनिर्माण भारत में किया जाएगा, जिन्हें अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के लिए डिजाइन किया जाएगा.

    उन्होंने बताया कि ट्रेनों के 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने पर यात्रा समय में 10-15 फीसदी की और 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने पर 30 फीसदी तक की बचत होगी. उन्होंने कहा कि रेलवे को इन 151 ट्रेनों के परिचालन से प्रति वषज़् लगभग 3,000 करोड़ रुपए भाड़े के तौर पर मिलने की उम्मीद है. इन ट्रेनों पर भारतीय रेलवे के चालक और गाडज़् ही रखे जाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिडेन अगर राष्ट्रपति चुनाव जीते तो भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट दिलाने में मदद करेंगे
    Next Article जमशेदपुर एसएसपी कार्यालय 2 दिन के लिए बंद

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.