Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कार्य में लापरवाही को लेकर मनरेगा के कनीय अभियंता को स्पष्टीकरण करने का डीसी ने दिए निर्देश
    Breaking News झारखंड

    कार्य में लापरवाही को लेकर मनरेगा के कनीय अभियंता को स्पष्टीकरण करने का डीसी ने दिए निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 18, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने आज नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा संचालित योजनाओं का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिए।*

    *सर्वप्रथम नारायणपुर प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई का जायजा लिए, जताई संतुष्टि।*

    *कुर्ता पंचायत के शहरपुर में बारिश में गिरे मकान को देखा, प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवास स्वीकृति देने का दिए निर्देश।*

    *कार्य में लापरवाही को लेकर मनरेगा के कनीय अभियंता को स्पष्टीकरण करने का दिए निर्देश।*

    *रास्ता संकरी एवं खराब होने के वजह चरकमारा में ट्रेंच कम बंड (टीसीबी) की जांच को लेकर स्कूटी से पहुंचकर उपायुक्त श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने संदेश दिया की उनकी पहुंच जिले के सुदूरवर्ती ग्रामों तक होगी।*

    आज दिनांक 18 जुलाई 2020 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने नारायणपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में मनरेगा संचालित योजनाओं का औचक निरीक्षण किए। इस दौरान सर्वप्रथम उन्होंने नारायणपुर प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण कर वहा की सफाई आदि व्यवस्था का जायजा लिया। बेहतर साफ सफाई व्यवस्था को लेकर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर किया।

    तत्पश्चात वे नारायणपुर प्रखंड के कुर्ता पंचायत के शहरपुर गांव में जाकर बरसात के वजह से लतिफ मियां के घर गए। स्थिति को देखते हुए उन्होने तत्काल प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायणपुर को आवास स्वीकृत करने का निर्देश दिए।

    *छोटे छोटे बच्चों से मिलकर उनका हाल जाना*
    उपायुक्त ने इस दौरान वहां मौजूद बच्चों से उनका हाल चाल जाना, उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा साथ ही ये भी पूछा की विद्यालय में मध्याह्न भोजन मिलता था या नहीं। उपायुक्त से मिलकर बच्चे बहुत खुश हुए। तदोपरांत लक्ष्मीपुर पहुंचकर उपायुक्त ने नाला गहरीकरण के कार्य को देखा वहां बोर्ड नहीं लगा देखकर शीघ्र बोर्ड लगवाने एवं योजना क्लोज करने का निर्देश दिए। उन्होंने मापदंड को पूर्ण करते हुए कार्य करने का निर्देश दिए।

    *चंद्रपुर में बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना की जांच में लापरवाही बरतने वाले कनीय अभियंता को कारण बताओ नोटिस*

    यहां से निकालने के उपरांत उपायुक्त सीधे चंद्रपुर पहुंचे जहां उन्होंने बिरसा मुंडा आम बागवानी को लेकर खोदे गए गड्ढे को देखा। निर्धारित मानक के अनुसार नहीं पाए जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए कनीय अभियंता श्री प्रशांत कुमार भैया से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश नारायणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी दिए।

    *लक्ष्मीपुर से निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त चारकमारा पहुंचे, जहां रास्ता संकरी होने की वजह से स्वयं स्कूटी चलाकर पहुंचे, स्थिति का जायजा लिए।*

    लक्ष्मीपुर से निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज सीधे चरकमारा गांव पहुंचे। वहां उन्होंने टीसीबी जांच को लेकर स्थल तक वाहन नहीं पहुंचने पर स्वयं स्कूटी चलाकर पहुंचे। टीसीबी निरीक्षण कर उन्होंने संतुष्टि जाहिर की।

    इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायणपुर श्री माहेश्वरी प्रसाद यादव, परियोजना पदाधिकारी मनरेगा श्री मोतीउर रहमान,बीपीओ, संबंधित पपंचायत के मुखिया सहित अन्य मौजूद थे।
     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में कोरोना के बढ़ रहे मामले को देखते हुए जिला प्रशासन सख्त
    Next Article कोविड -19 के योद्धाओं के साथ न करें भेदभाव , सकारात्मक माहौल करें प्रदान :उप विकास आयुक्त

    Related Posts

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    June 27, 2026

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    मॉनसून सत्र से पहले देश में बदल रहा राजनीतिक संख्या बल: क्या होगा असर?

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.