Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोविड -19 के योद्धाओं के साथ न करें भेदभाव , सकारात्मक माहौल करें प्रदान :उप विकास आयुक्त
    Breaking News झारखंड

    कोविड -19 के योद्धाओं के साथ न करें भेदभाव , सकारात्मक माहौल करें प्रदान :उप विकास आयुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 18, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *कोविड -19 के योध्दायों के साथ न करें भेदभाव , सकारात्मक माहौल करें प्रदान – उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा*

    *कोरोना नहीं छुवा छूत की बीमारी, अंधविश्वास में पड़ना हो सकता है भारी…*

    *कोरोना से बचने की दवा सोशल डिस्टेंसिंग और हाथ धुलाई…*

    आज दिनांक -18.07.2020 को जामताड़ा जिला के समहारणालाय में स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा एव्ं जिला परिषद ,अध्यक्ष श्रीमती दीपिका बेसरा के द्वारा संयुक्त रूप से कोविड-19 से संबंधित भेदभाव को रोकने के लिए जिला स्तरीय कोविड डिग्निटी टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आहूत की गई। बैठक में एसीएमओ डॉ एस. के. मिश्रा के द्वारा स्टिगमा, बहिष्कार, और कोविड-19 को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति , मिथ और जागरूकता की कमी की वजह से कोरोना योद्धाओं के साथ हो रहे घटनाओं से उप विकास आयुक्त को अवगत कराया गया।

    डीआरडीए , निदेशक श्री रामवृक्ष महतो ने भी समाज में हो रहे सामूहिक बहिष्कार और मुहल्ले में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाने , मकान मालिक द्वारा घर खाली करने जैसे अनेक तरह की बधाएँ कोविड- 19 कर्मी एव्ं मरीजों के साथ घटना के बारे में कहा कि इतना कुछ होने के बावजूद अस्पताल में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों का इलाज एवं स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करने में अपना योगदान दे रहे है। यह सहानीय कार्य है पर लोगों में भय, अंधविश्वास और जागरूकता की कमी की वजह से नकारात्मक स्थिति बन जाती है। उक्त विषय पर समाज में कोरोना योध्दायों को सकारात्मक माहौल मिल सके इस संबंध में परिचर्चा किया गया।

    साथ ही स्वास्थ्य विभाग ,डीपीएम के द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कोविड-19 में कार्य कर रहे पदाधिकारी, कर्मी, डॉक्टर और कोरोना से संक्रमित मरीजों के साथ हो बहिष्कार तथा भेदभाव का कारण बताया गया और covid-19 के संक्रमण के बारे में भी जानकारी दिया गया।

    एसीएमओ ने कहा कि भेदभाव/बहिष्कार की समस्या को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ सभी विभाग का सहयोग एवं समन्वय की जरूरत है। इस समस्या को दूर करने में समाज कल्याण विभाग, सूचना एव्ं जनसंपर्क विभाग, नगर परिषद एव्ं बदलाव फाउंडेशन अपना अहम योगदान देंगे। इस कार्य को सफल बनाने के लिए प्रखंड स्तर एवं पंचायत स्तर पर एएनएम, सहिया , सेविका एवं सहिया साथी को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    उप विकास आयुक्त ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भुदोलिया को विभिन्न माध्यम से प्रचार- प्रसार कर लोगों को जागरूक करने और कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होनी की कहानी वीडियो के मध्यम से लोगों तक पहुँचाने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने लोगों को सकारात्मक दृष्टि की ओर रुख करने के लिए सकारात्मक चीजों को उजागर करने ,जागरूकता फैलाने, जानकारी उपलब्ध कराने के संबंध में पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही नगर परिषद, अध्यक्ष को अनुरोध किया गया कि हटिया जैसे स्थलों को चिन्हित कर माईकिंग के माध्यम लोगों को जागरूक करें।

    इस मौके पर अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार ,डीआरडीए निदेशक श्री रामवृक्ष महतो , उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय केरकेट्टा, सिविल सर्जन श्रीमती आशा एक्का, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भुदोलिया, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप ,जिला कल्याण पदाधिकारी श्री उत्तम कुमार भगत, एसीएमओ डॉ एस के मिश्रा, डॉ अजीत कुमार दुबे , संबंधित पदाधिकारी एव्ं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकार्य में लापरवाही को लेकर मनरेगा के कनीय अभियंता को स्पष्टीकरण करने का डीसी ने दिए निर्देश
    Next Article मानगो के बालिगुमा में भाजपा नेता राजेश सिंह पर पिछले दिनों हुई फायरिंग की घटना में एक नया मोड़

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.