Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा के 23 वें उपायुक्त के तौर पर फ़ैज़ अक़ अहमद मुमताज ने निवर्तमान उपायुक्त गणेश कुमार से पदभार ग्रहण किया
    Breaking News झारखंड

    जामताड़ा के 23 वें उपायुक्त के तौर पर फ़ैज़ अक़ अहमद मुमताज ने निवर्तमान उपायुक्त गणेश कुमार से पदभार ग्रहण किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    प्रभारी,बिहार-झारखंड,राष्ट्र संवाद

    *जामताड़ा के 23 वें उपायुक्त के तौर पर श्री फ़ैज़ अक़ अहमद मुमताज ने निवर्तमान उपायुक्त श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) से पदभार ग्रहण किया।*

    *पदभार ग्रहण समारोह सादगीपूर्ण तरीके एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए हुआ संपन्न*

    *निवर्तमान उपायुक्त श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) को दी गई विदाई*

    सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों तथा समाहरणालय संवर्ग के लिपिक ने नव उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात कर अपना परिचय दिया।

    आज दिनांक 16 जुलाई 2020 के अपराह्न में समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय प्रकोष्ठ में निवर्तमान उपायुक्त श्री गणेश कुमार ( भा.प्र.से.) ने अपना पदभार नव उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) को सौंपा।

    मौके पर स्थापना उप समाहर्ता श्रीमती कंचन कुमारी भूदोलिया एवं कोषागार पदाधिकारी श्री रवि रौशन द्वारा औपचारिक प्रक्रिया पूर्ण कराई गई।

    वहीं पदभार ग्रहण के पश्चात नव उपायुक्त जामताड़ा सभा कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी सहित समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों से बारी बारी से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मिले।

    मौके पर समाहरणालय संवर्ग के लिपिक संघ द्वारा निवर्तमान उपायुक्त श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) को पुष्पगुच्छ, ट्रौली बैग एवं शॉल ओढ़ाकर उन्हें विदाई दी गई।

    मौके पर सभी ने कहा कि सरकारी सेवा में अधिकारियों का तबादला स्वाभाविक प्रक्रिया है पर निवर्तमान उपायुक्त की विदाई से मन व्यथित जरूर है परंतु नव उपायुक्त के आगमन की खुशी भी है। सभी ने निवर्तमान उपायुक्त के कुशल नेतृत्वक्षमता, कार्य के प्रति समर्पण और जुनून से उनके कार्यकाल के दौरान जिले को प्राप्त महत्वपूर्ण उपलब्धियां को भी याद किया। साथ ही उनके सरल एवं मृदुभाषी व्यवहार बेहतर छवि को याद किया तथा ईश्वर से कामना किया कि आप जहाँ भी रहें हमेशा स्वस्थ रहे, आरोग्य रहे, हर मंजिल पर आपको सफलता, सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो।

    इस इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री रामवृक्ष महतो, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्रीमती अंजना दास, जिला खनन पदाधिकारी श्री राजाराम प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भूदोलिया, नजरात उप समाहर्ता श्री विजय केरकेट्टा, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री प्रधान मांझी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री अभय परासर, कोषागार पदाधिकारी श्री रवि रोशन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप, कार्यपालक अभियंता श्री सुरेन्द्र कुमार दिनकर सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे।
     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में कोरोना से दो और मौत मचा हड़कंप
    Next Article ग्राम स्तर पर भ्रमण कर जल सहिया द्वारा की जा रही सर्वे का निरीक्षण किया गया

    Related Posts

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    August 10, 2026

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    August 10, 2026

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    मोहन भागवत का बड़ा बयान: लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन संवाद का वैध माध्यम, जेन-जी आंदोलन पर दृष्टिकोण

    कल्याण में कुत्ते का ‘एक-मैन आर्मी’ तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन अभी भी ‘सो रहा’ था!

    ब्रह्मदेव चौधरी: आजादी के गुमनाम नायक जिन्होंने अंग्रेजों की यातनाएं सहीं पर साथियों को नहीं दिया धोखा

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरयू राय बोले- संवाद से निकाले समाधान

    कल्याण में आवारा सफेद कुत्ते का तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन बेखबर

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया आश्वासन, प्रशासन-पुलिस को सराहा

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर जताया भरोसा, कहा- मांगों पर होगी गंभीर कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.