Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विकास दुबे के घर से बरामद हुई पुलिस से लूटी गई AK-47 राइफल
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    विकास दुबे के घर से बरामद हुई पुलिस से लूटी गई AK-47 राइफल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कानपुर. बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद उनसे लुटे गए AK-47 और इंसास राइफल की बरामदगी कानपुर पुलिस ने कर ली है. एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी दी. कानपुर पुलिसलाइन में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए एडीजी लॉ एंड आर्डर ने बताया कि 2 जुलाई की रात 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद लूटे गए असलहों की बरामदगी के लिए कई टीमें लगाई गई थी. इसी क्रम में विकास गैंग के फरार चल रहे 50 हजार के इनामी शशिकांत को गिरफ्तार किया गया है. उसकी निशानदेही पर विकास दुबे के घर से पुलिस की एके-47 और 17 बुलेट्स को बरामद किया गया है. शशिकांत के घर से भी लूटी गई इंसास राइफल और जिन्दा कारतूस बरामद की गई है.

    एडीजी लॉ एंड आर्डर ने बताया कि शशिकांत ने पूछताछ में बताया कि वह पुलिस हत्याकांड की रात वारदात में शामिल था. उसने यह बात स्वीकारी है. निशानदेही पर विकास दुबे व शशिकांत के के घर से लूटे गए असलहों को बरामद कर लिया गया है.

    प्रशांत कुमार पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक इस मामले में श्यामू बाजपेयी, जहान यादव, दयाशंकर अग्निहोत्री, शशिकांत समेत 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इस मामले में विकास दुबे समेत 6 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं. उन्होंने कहा कि अभी भी नामजद 21 में से 11 अभियुक्त अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ़्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article बीडीओ नागेंद्र तिवारी ने की आत्महत्या

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.