Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पटना में फिर लगा लॉकडाउन, 10 जुलाई से एक सप्ताह तक
    Breaking News Headlines बिहार

    पटना में फिर लगा लॉकडाउन, 10 जुलाई से एक सप्ताह तक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार के पटना जिले में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से 10 जुलाई से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया है. जिलाधिकारी कुमार रवि ने बुधवार को यहां बताया कि पिछले तीन सप्ताह में पटना जिले में कोविड-19 के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं. कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए पूरे जिले में 10 जुलाई से 16 जुलाई एक सप्ताह तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया है.

    रवि ने बताया कि आलोच्य अवधि में जिले के सभी निजी एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे लेकिन जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) समेत खाद्य पदार्थ की दुकानें, फल एवं सब्जी, दूध एवं डेयरी, मांसी एवं मछली और पशुओं के चारे की दुकाने खुली रहेंगी. हालांकि फल-सब्जी तथ मांस-मछली की दुकानों को सुबह छह बजे से 10 बजे तक और शाम चार बजे से सात बजे तक खोलने की अनुमति होगी.

    जिलाधिकारी ने बताया कि इनके अलावा बैंक एवं बीमा कर्यालय, एटीएम, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, दूरसंचार, इंटरनेट और सूचना प्रौद्योगिक आधारित सेवाएं, ई-कॉमर्स के माध्यम से खाद्यान्न, दवाई एवं उपकरण की डिलिवरी, पेट्रोल पंप, रसोई गैस, विद्युत उत्पादन एवं वितरण, कोल्ड स्टोरेज एवं वेयरहाउस, निजी सुरक्षा सेवाएं, औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं अस्पताल सेवाएं बहाल रहेंगी.

    रवि ने बताया कि इस दौरान रक्षा, केंद्रीय सुरक्षा बल, ट्रेजरी, सीएनजी-एलपीजी एवं पीएनजी, आपदा प्रबंधन, विद्युत उत्पादन एवं वितरण, डाकघर, नेशनल इंफॉर्मेटिक सेंटर, मौसम पूर्वानुमान कार्यालयों को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे. हालांकि इस दौरान पुलिस, होमगार्ड, नागरिक रक्षा, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं, आपदा प्रबंधन, निर्वाचन एवं कारा विभाग के कार्यालय, जिला प्रशासन, जल एवं स्वच्छता और नगरपालिका कार्यालय खुले रहेंगे. नगरपालिका कार्यालय में केवल सफाईकर्मी एवं जलापूर्ति कर्मचारी ही आएंगे. उन्होंने कहा कि खुले रहने वाले सरकारी कार्यालय कम से कम कर्मचारियों के साथ काम करेंगे. अन्य सभी कार्यालय अपने कर्मचारियों एवं अधिकारियों को ‘वर्क फ्रॉम होम’ की सुविधा प्रदान कर सकते हैं.

    जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के न्यायिक पदाधिकारी पटना उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार काम करेंगे. उन्होंने बताया कि जिले के सभी निजी एवं सरकारी अस्पताल और दवा की दुकानें खुली रहेंगी. इस अवधि में सभी पूजा स्थल बंद रहेंगे तथा कुछ अपवादों को छोड़कर धार्मिक क्रियाकलाप नहीं होंगे. गौरतलब है कि पटना जिले में वर्तमान में कोरोना संक्रमण के राज्य में सबसे अधिक 1349 मामले हैं वहीं संक्रमण से 12 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि अभी तक पटना में कुल संक्रमितों में 641 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईडी की बड़ी कार्रवाई, भगोड़े नीरव मोदी की 329.66 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
    Next Article जिले में रैपिड रिएक्शन स्वास्थ्य टीम का जल्द से जल्द करें गठनःउपायुक्त

    Related Posts

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.