Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उज्जैन से गिरफ्तार किया गया गैंगस्टर विकास दुबे
    Breaking News अपराध उत्तर प्रदेश

    उज्जैन से गिरफ्तार किया गया गैंगस्टर विकास दुबे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कानपुर:चौबेपुर के विकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की शहादत का मास्टरमाइंड विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार हो गया है. यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि वह गिरफ्तार हो चुका है. महाकाल मंदिर थाने में विकास दुबे ने सरेंडर किया है. फिलहाल उज्जैन के फ्रीगंज थाने से उसे किसी गुमनाम स्थान पर ले जाया गया है. अब यूपी पुलिस की एक टीम भी उज्जैन रवाना हो चुकी है. बता दें बुधवार को वह फरीदाबाद में देखा गया था. लेकिन वह कैसे उज्जैन पहुंचा, यह पूछताछ की जा रही है.जानकारी के मुताबिक वह उज्जैन के महाकाल मंदिर में पहुंचकर खुद को विकास दुबे कहकर चिल्लाने लगा. जिसके बाद वहां मौजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और फ्रीगंज थाने ले गई. इसके बाद यूपी पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. उसकी गिरफ़्तारी की एक फोटो भी यूपी पुलिस के पास भेजी गई, जिसके बाद पुष्टि हुई की वही विकास दुबे है.बुधवार को फरीदाबाद और एनसीआर में लोकेशन मिलने के बाद आखिर वह उज्जैन कैसे पहुंचा यह बड़ा सवाल है. हालांकि अब उज्जैन पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. यूपी पुलिस के पहुंचते ही उसकी ट्रांजिट रिमांड की कार्रवाई की जाएगी. उम्मीद है थोड़ी देर में ही उज्जैन पुलिस इसका खुलासा करेगी कि वह यहां कैसे पहुंचा.चौबेपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला मोस्ट वांटेड विकास दुबे का आपराधिक साम्राज्य ढहने लगा है. हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके गुर्गे एक-एक कर ढेर हो रहे हैं. हमीरपुर में राइट हैंड अमर दुबे को मारने के बाद गुरुवार को यूपी एसटीएफ ने उसके दो और ख़ास गुर्गों प्रभात मिश्रा उर्फ़ कार्तिकेय और प्रवीण उर्फ़ बव्वन दुबे को कानपुर और इटावा में हुए मुठभेड़ में मार गिराया. 2 जुलाई की रात पुलिस टीम पर हमले के बाद से पुलिस ने अब तक उसके गैंग के पांच लोगों को मार गिराया है, जबकि खाकी से गद्दारी करने वाले 3 पुलिसकर्मियों समेत कई अन्य पुलिस की गिरफ्त में हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article 31 मार्च के बाद बेची गई BS-4 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट

    Related Posts

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    June 27, 2026

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    June 27, 2026

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे

    मानसून से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, कोल्हान के स्टेशनों पर जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.