Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीओके में पाक सरकार के खिलाफ बगावत, चीन के साथ बन रहे बांध का विरोध
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पीओके में पाक सरकार के खिलाफ बगावत, चीन के साथ बन रहे बांध का विरोध

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. गुलाम कश्मीर (पीओके) में इमरान सरकार के खिलाफ बगावत बढ़ती जा रही है. अब यह बगावत दबे-छुपे नहीं बल्कि जाहिरा तौर पर सरेआम हो रही है. गुलाम कश्मीर में आम आदमी का इस तरह पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर आने से इमरान खान और पाक आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा को पसीना आने लगा है. दरअसल, पाकिस्तान सरकार चीन के साथ मिल कर कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. गुलाम कश्मीर (पीओके) के लोगों का कहना है कि चीनी कंपनियां अपने हितों के लिए स्थानीय लोगों के हितों की उपेक्षा कर रही हैं और पाकिस्तान सरकार ने पैसों के लालच में चीन के हाथों उनकी जमीनों को बेच रही है.दरअसल, गुलामकश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद में लोग चीन-पाकिस्तान के द्वारा मिलकर बनाए जा रहे एक डैम प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं. मुजफ्फराबाद में झेलम और नीलम नदी के पास पाक सरकार चीन की मदद से एक डैम बना रही है. मुजफ्फराबाद के निवासियों का कहना है कि इस डैम के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, न ही उनसे सलाह ली गयी है. गुलाम कश्मीर (पीओके) के निवासियों ने आरोप लगाया कि पाक सरकार ने सिर्फ पैसे के लिए चीन के साथ यह डैम बनाने का सौदा किया है. लोगों ने कहा, इस प्रोजेक्ट से स्थानीय लोगों को कोई फायदा नहीं है और न ही उनकी सलाह ली गई हैगुलामकश्मीर (पीओके) में पाकिस्तान और चीन के खिलाफ पिछले काफी समय से आवाज़ बुलंद हो रही है. इससे पहले भी पाक अधिकृत कश्मीर के लोग चीन की तरफ से बनाए जा रहे वन बेल्ट वन रोड प्रोजेक्ट का विरोध करते आए हैं. कोरोना संकट के बाद चीन जिस तरह दुनिया में अलग-थलग पड़ा है और उसके बाद भारत से साथ संघर्ष ने कई बड़े देशों को उसके खिलाफ कर दिया है. इससे पाकिस्तान में भी खलबली मची हुई है. पाकिस्तान के विदेश विभाग ने प्रधानमंत्री इमरान खान को एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें पाकिस्तान की चीन नीति पर दोबारा विचार करने को कहा है. पाकिस्तान काफी समय से चीन से कर्ज लेता रहा है जिसकी वजह से चीन अब पाकिस्तान में हर जगह पहुंच चुका है. कराची के ग्वादर पोर्ट पर अब पूरी तरह से चीन का ही कब्जा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआकाशीय बिजली गिरने से 6 की मौत, बेगूसराय में मां-बेटी और कैमूर में 2 किसान मरे
    Next Article SBI ने दिया ग्राहकों को तोहफा! 14वीं बार घटाई ब्याज दरें, कम होगी आपकी EMI

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Golden Panda Casino klantenservice en accountproblemen oplossen

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.