Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड के लोगों को अपने ही राज्य में बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध:सीएम हेमंत
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड के लोगों को अपने ही राज्य में बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध:सीएम हेमंत

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 7, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    झारखंड के लोगों को अपने ही राज्य में बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

    राज्यवासियों के सहयोग से कोरोना से निपटने में तेजी से आगे बढ़ रहा है झारखंड

    आज राज्य के सभी जिलों में कोरोना की जांच की सुविधा उपलब्ध है

    मुख्यमंत्री ने हरमू रोड स्थित प्रॉमिस हेल्थ केयर, रांची का उद्घाटन किया
    गरीब मरीजों को किफायती कीमत पर इलाज़ की व्यवस्था हो*

    श्री हेमन्त सोरेन
    मुख्यमंत्री, झारखंड

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड के लोगों को अपने राज्य में ही बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा मिले l इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है l इस दिशा में निजी अस्पतालों से भी सहयोग की अपेक्षा की जाती है l उन्होंने कहा कि राज्य के गरीब मरीजों को किफायती कीमत पर उपचार की व्यवस्था होनी चाहिए l श्री सोरेन आज हरमू रोड स्थित प्रॉमिस हेल्थ केयर, रांची का उद्घाटन करते हुए यह बातें कही l मुख्यमंत्री ने कहा कि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए यहां के लोगों को दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़े , इसके लिए सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है l

    *सीमित संसाधनों के जरिए कोरोना से निपटने में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कोरोना संक्रमण की वजह से कई बड़ी चुनौतियां हमारे सामने है l लेकिन , सीमित संसाधनों के बाद भी झारखंड कोरोना से निपटने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है l कोरोना के शुरुआती दिनों में यहां सैंपल की जांच की कोई व्यवस्था नहीं थी l वही, आज हर जिले में कोरोना की जांच की सुविधा उपलब्ध है l मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि राज्यवासियों के सहयोग से कोरोना संकट से निजात पाने में कामयाब होंगे l

    *स्वास्थ्य की दिशा में एक कदम और आगे बढ़े हैं*

    मुख्यमंत्री ने प्रॉमिस हेल्थ केयर का उद्घाटन करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़े हैं l उन्होंने उम्मीद जताई कि अपने नाम के अनुरूप यह लोगों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखेगा और यहां मरीजों को बेहतर और आधुनिक इलाज की सुविधाएं मिलेंगी l

    *यहां उपलब्ध है यह सुविधाएं*

    इस मौके पर प्रॉमिस हेल्थ केयर के संचालक ने बताया कि यहां एक ही परिसर में कई अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं l यह झारखंड बिहार और ओड़िसा का एकमात्र हॉस्पिटल है जहां स्टेम ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध है l इसके अलावा यहां 22 बेड का अत्याधुनिक वार्ड, आईबीएफ, कॉस्मेटिक सर्जरी , प्लास्टिक सर्जरी और जनरल सर्जरी के साथ मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर है l

    *इस अवसर पर प्रॉमिस हेल्थ केयर के संचालक डॉ दीपक वर्मा, श्री अरविंद झा, श्री अमित एकलव्य, डॉ संगीता अग्रवाल और एजीएम ऑपरेशन श्रीमती वर्षा गौरव सहित पूरी टीम मौजूद थी ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपहरण मामले में नारायणपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    बन्ना गुप्ता–सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी

    August 28, 2026

    बोकारो में बड़ा हादसा टला! BSL का तीन मंजिला आवासीय ब्लॉक भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे लोग

    August 28, 2026

    नेपाल हादसे पर झारखंड से मदद का हाथ, बाबूलाल मरांडी ने चीन के साथ बातचीत पर दिया जोर

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बन्ना गुप्ता–सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी

    बोकारो में बड़ा हादसा टला! BSL का तीन मंजिला आवासीय ब्लॉक भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे लोग

    नेपाल हादसे पर झारखंड से मदद का हाथ, बाबूलाल मरांडी ने चीन के साथ बातचीत पर दिया जोर

    गंडक नदी में मलवा के साथ लोगों का शव,जानवर,लकड़ी समेत अन्य सामान बहते नजर आया।

    रक्षाबंधन के अवसर पर, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को, उनकी बहन ने बांधा रक्षा सूत्र, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना।

    जमशेदपुर में 18 से 20 सितंबर तक होगा ‘श्री गौ कृपा कथा महोत्सव’

    राखी के दिन हल्दीपोखर के समाजसेवी सबीना खातून के घर पहुंचा टीम पीएसएफ. ये सिर्फ एक रिश्ता नहीं. ये है एक अटूट बंधन, देता मानवता का पैगाम

    लोहरदगा में बाईपास सड़क निर्माण कार्य पर अपराधियों ने मचाया तांडव, गार्ड को मारी गोली, जलाया हाईवा 

    तोपचांची में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम,नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए तीनों बच्चे,एक को बचाने में बाकी दो भी डूबे,

    पटना एक्सप्रेस से 230 कैन बीयर बरामद, केले के बोरों में छिपाकर की जा रही थी तस्करी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.