नारायणपुर (जामताड़ा): नारायणपुर मुख्यालय स्थित अग्रसेन भवन में नारायणपुर प्रखंड के खुदरा व्यवसायियों की एक बैठक मंगलवार को संथाल परगना खुदरा व्यवसाई संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत कुमार मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई ! कार्यक्रम का संचालन संगठन के संरक्षक विजय भगत ने किया। इस मौके पर उपस्थित व्यवसायियों को संबोधित करते हुए विजय भगत ने कहा कि आज के परिवेश में संगठित और संगठन होना अति आवश्यक है !वहीँ संथाल परगना खुदरा व्यवसाय संघ के अध्यक्ष तरुण गुप्ता ने मुख्य अतिथि के तौर पर खुदरा व्यवसायियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में कुछ स्वार्थी लोग जेरॉक्स मशीन लेकर फर्जी तौर पर व्यवसायियों को दिग्भ्रमित करने के लिए संगठन का निर्माण करना चाह रहे हैं। ऐसे चेहरे को आपको पहचानना होगा ।कहा मैं आपको आज इस मंच से यह विश्वास दिलाता दिलाता हूँ कि कि 24 घंटा आपके सुख दुख में संगठन आपके साथ खड़ा रहेगा और आपकी हर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेगा !वहीँ उक्त बैठक में नारायणपुर प्रखंड की एक कार्यकारिणी समिति बनाई गई जिसमें सर्वसम्मति से नारायण पोद्दार अध्यक्ष कार्यकारी अध्यक्ष, परलाद मंडल महामंत्री,कालीचरण दास उपाध्यक्ष प्रकाश मंडल, सुभाष पाल, छोटे लाल शाह, नकुल मंडल,सचिव श्रीनिवास मंडल, गुना धर मंडल, अनिल पोद्दार, अशोक मंडल, बहादुर पंडित संयुक्त सचिव रवि पोद्दार, लक्ष्मी नारायण मंडल ,कोषाध्यक्ष अश्वनी प्रसाद ,सह -कोषाध्यक्ष निक्की रेखान, मीडिया प्रभारी मुन्ना मंडल ,सह- मीडिया प्रभारी विक्की शाह और कार्यकारिणी विश्वजीत रक्षित जितेंद्र मंडल राजीव सिंह मनोज सा कमलेश पांडे ,मनजीत सिंह सुखदेव मंडल, मुसल मुर्मू, गोविंद मंडल को बनाया गया ! मौके पर संगठन के जिला सचिव रविंद्र कुमार सुमन, जिला उपाध्यक्ष आनंद उद्धार, मनोज बरनवाल ,मोहनलाल पोद्दार आदि उपस्थित थे।
संथाल परगना खुदरा व्यवसायी संघ की बैठक आयोजित
Previous Articleपूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में 30 जुन को हुलदिवस पर सिदो-कान्हू, चाँद – भैरव, फुलो – चाँनो के बलिदान को याद किया
Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

