
नाला(जामताड़ा): गुरुवार को जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष पंकज झा के नेतृत्व में नाला प्रखंड क्षेत्र के सुल्तानपुर ,कास्ता ,कालीपहाड़ी में गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया ।मौके पर श्री झा ने लोगों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक किया ।मौके पर तपन तिवारी ,इमरान ,गौरी सिंह, शेख कासिम, अहमद, अब्दुल कुद्दुस, सहित काफी संख्या में कांग्रेसी सदस्य मौजूद थे।

