Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची अशोक बिहार होटल की संपूर्ण अंशधारिता क्रय संबंधित बिन्दुओं की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ली जानकारी
    Breaking News झारखंड राजनीति

    रांची अशोक बिहार होटल की संपूर्ण अंशधारिता क्रय संबंधित बिन्दुओं की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ली जानकारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *पर्यटन विभाग के पदाधिकारियों के साथ की बैठक*
    ====================
    *रांची।* बीते तीन सालों से बंद डोरंडा स्थित रांची अशोक बिहार होटल को लेकर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सजगता दिखाते हुए विभागीय पदाधिकारियों के साथ आज प्रोजेक्ट बिल्डिंग स्थित सभागार में बैठक की और मामले के विभिन्न बिन्दुओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने निदेश दिया कि रांची अशोक बिहार होटल के संपूर्ण अंशधारिता क्रय हेतु जो भी प्रक्रिया है, उसमें कार्यवाही की जाय। पर्यटन विभाग की सचिव श्रीमती पूजा सिंघल ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में भारत पर्यटन विकास निगम (आइटीडीसी) और बिहार पर्यटन के पास संयुक्त रूप से 87.75 प्रतिशत शेयर हैं वहीं राज्य सरकार के पास सिर्फ 12.25 प्रतिशत ही शेयर है। राज्य गठन के पहले आइटीडीसी का 51 प्रतिशत और बिहार का 49 प्रतिशत शेयर इसमें था। राज्य बनने के बाद बिहार के 49 प्रतिशत शेयर में से 12.25 प्रतिशत शेयर झारखंड को दे दिया गया था। विभागीय सचिव ने बताया कि रांची अशोक बिहार होटल की भूमि झारखंड सरकार की है। वर्तमान समय में यह भूमि राजधानी रांची के प्राइम लोकेशन पर है और काफी कीमती है।

    *2018 से रांची अशोक बिहार होटल में सभी तरह की व्यावसायिक गतिविधियां हैं बंद*

    डोरंडा स्थित रांची अशोक बिहार होटल की सभी व्यावसायिक गतिविधियां मार्च 2018 से बंद है। यह होटल 2.70 एकड़ भूमि पर बना है। इस होटल की शुरुआत 12 जनवरी 1987 को हुई थी।

    बैठक में मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, सचिव योजना सह वित्त विभाग श्रीमती हिमानी पांडे, सचिव पर्यटन विभाग श्रीमती पूजा सिंघल एवं निदेशक पर्यटन विभाग श्री संजीव बेसरा उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक भूषण तिर्की के अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम हेमंत से की मुलाकात
    Next Article पंकज झा के नेतृत्व में हुआ मास्क का वितरण

    Related Posts

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    June 25, 2026

    भाजपा कार्यकर्ता ने जिला अध्यक्ष को लिखा खुला पत्र, संगठन में उपेक्षा और गुटबाजी के लगाए आरोप

    June 25, 2026

    राखा कॉपर में कंपनी पर भूतपूर्व कर्मचारियों ने लगाया गंभीर आरोप पर्यावरण को नुकसान एवं बाहरी लोगों को काम दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    भाजपा कार्यकर्ता ने जिला अध्यक्ष को लिखा खुला पत्र, संगठन में उपेक्षा और गुटबाजी के लगाए आरोप

    राखा कॉपर में कंपनी पर भूतपूर्व कर्मचारियों ने लगाया गंभीर आरोप पर्यावरण को नुकसान एवं बाहरी लोगों को काम दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी

    सुंदर नगर में मोहर्रम को लेकर सुन्दरनगर पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मानने की अपील सुन्दरनगर पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    भरत तिवारी हत्याकांड के विरोध में डिमना चौक पर प्रदर्शन, महिलाओं ने सम्राट चौधरी की तस्वीर पर जताया आक्रोश

    उपायुक्त ने गोलमुरी-सह-जुगसलाई व पोटका प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण, राजस्व एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    मतदाता सूची पुनरीक्षण में बीएलए-2 की अहम भूमिका, उपायुक्त ने किया सक्रिय सहयोग का आह्वान

    भरत तिवारी मामले में पूर्व डीजीपी का बड़ा बयान, कहा- सामने आ रहे दृश्य पुलिस की कार्यशैली पर खड़े करते हैं सवाल

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.