कुंडहित(जामताड़ा): गुरुवार को कुंडहित प्रखंड परिसर में एएसए द्वारा आयोजित समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुबल कुमार शर्मा ने 25 गरीब किसानों को धान के बीज का एक-एक किट दिया गया।जिसमें एक थैला में 3 किलोग्राम धान का बीज, एक कीटनाशक, एक लिफ्टलेट अर्थात बीज बोने का तरीका जिसमें लिखा हुआ रहता है और एक कोविड-19 संबंधित लिफ्ट लेट दिया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी के द्वारा सभी किसानों को धान लगाने के तरीके को मौखिक रूप से बताया गया गया। एएसए के अभिजीत ने कहा 800 जरूरतमंद किसानों के बीच बीज का वितरण किया जाएगा।