कुंडहित(जामताड़ा): गुरुवार को खजूरी पंचायत भवन में मुखिया सरला मरांडी के अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान के तहत लॉकडाउन के नियम का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड समन्वयक मोहम्मद रफीक हुसैन ने स्वच्छता प्रबंधन पर विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए जागरूक किया। एमएचएम प्रशिक्षित जलसहिया रत्ना रानी सिंह एवं लक्ष्मी श्री घोड़ई ने माहवारी कब से कब तक, किस प्रकार से होता है, किस प्रकार इसके लिए पूर्व से प्रस्तुति लिया जाना चाहिए उस समय स्वच्छता अपनाने एवं सावधानी के बारे में जानकारी दिया गया। साथ ही उससे होने वाले बीमारी से बचने के उपाय के बारे में भी बताया गया ।वहीं मुखिया सलाम मरांडी ने संबोधन में सभी को ग्राम स्तर पर प्रचार प्रसार करने किशोरी युवती एवं महिला को जागरूक करने का आह्वान किया। मौके पर स्वच्छता ग्राही आशीष गोप, ग्रामीण सखी मंडल महिला, स्वास्थ्य सहिया, जल सहिया मौजूद थे।

